फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट देकर 157 ने ली नौकरी, सभी होंगे बर्खास्त

Shreya Nakade | Jun 24, 2024, 09:44 IST
Share
भिंड में 157 शिक्षक होंगे बर्खास्त
भिंड में 157 शिक्षक होंगे बर्खास्त

मध्‍य प्रदेश के भिंड में 157 शिक्षकों ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाकर शिक्षक की नौकरी ले ली। डेढ़ साल पहले सामने आए मामले में अफसर लगातार शिक्षकों को बचाने की कोशिश कर रहे थे...

भिंड जिले में दिव्यांग कोटे से शिक्षकों की भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है ( teacher job scam )। यहां दिव्यांगता का फर्जी सर्टिफिकेट ( fake handicap certificate ) बनवाकर 157 लोगों ने सरकारी शिक्षक की नौकरी ले ली। यह सभी भर्तियां दो साल पहले 2022 में हुई थीं। अब इस मामले का खुलासा हुआ है।

आंख के डॉक्टर ने बनाया पैरों की दिव्यांगता का सर्टिफिकेट

शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की जांच में कई लापरवाहियों का खुलासा हुआ है। दिव्यांग कोटे से नौकरी लेने लोगों ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाए। यह प्रमाण पत्र भी में उन डॉक्टर्स से बनवाए गए हैं जो इसके लिए पात्र नहीं है।

जैसे ईएनटी डॉक्टर ने हड्डी और मेंटल हेल्थ के सर्टिफिकेट बना दिए। हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर ने मेंटल हेल्थ, विजुअल हैंडीकैप और हियरिंग हैंडीकैप के सर्टिफिकेट बना दिए। इसी तरह अन्य डॉक्टर्स ने भी उस बीमारी या दिव्यांगता के सर्टिफिकेट बनाए हैं जिसके वे विशेषज्ञ नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

स्‍कूल प्रवेशोत्‍सव में फर्जीवाड़ा : पढ़ाने वाले अफसरों की लिस्ट में ‘सिटी बस ऑफिस’, ‘वायरलेस टेलीफोन’ जैसे नाम

मेडिकल बोर्ड के बजाय एकल डॉक्टर के सर्टिफिकेट

नियमों के मुताबिक किसी भी सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए मेडिकल बोर्ड की तरफ से जारी सर्टिफिकेट को मान्य किया जाता है। भिंड में 157 फर्जी दिव्यांग भर्तियों की जांच में एकल डॉक्टर्स द्वारा जारी किए सर्टिफिकेट मान्य किए गए हैं। 157 में से ज्यादातर शिक्षकों की भर्तियों में एकल डॉक्टर के बनाए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट लगे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

MP : अचानक स्कूल पहुंच गए कमिश्नर , शिक्षकों की लगाई क्लास , हेडमास्टर और 3 टीचर निलंबित , जानें क्यों हुई कार्रवाई

शिक्षकों को बचा रहे थे अफसर

शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का यह मामला डेढ़ साल पहले ही पकड़ में आ गया था। उस समय प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसी गड़बड़ियां देखने को मिली थी। इसके बाद मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और ग्वालियर सहित अन्य जिलों से 205 शिक्षक बर्खास्त किए गए थे।

भिंड में शिक्षकों को बचाने के लिए अफसरों ने जांच रिपोर्ट दबाकर रखी। अब इन सभी शिक्षकों पर हुई जांच की रिपोर्ट शिक्षण संचालनालय को भेज दी गई है। विभाग द्वारा ही इन शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

भोपाल में छपा था UP की RO-ARO परीक्षा का पर्चा, सरगना राजीव नयन का है भोपाल कनेक्शन

Tags:
  • फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट
  • दिव्यांग कोटे से शिक्षकों की भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा
  • दिव्यांग कोटे से शिक्षकों की भर्ती
  • teacher job scam
  • fake handicap certificate
  • शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच