भागीरथपुरा कांड: सीएम ने ली बैठक, बोले-जरूरत पड़ेगी तो बड़ी कार्रवाई करेंगे

Sanjay Gupta | Published:
Share
Bhagirathapura
Bhagirathapura

सीएम मोहन यादव ने अस्पतालों का दौरा करने के बाद MGM मेडिकल कॉलेज में बैठक की। सीएम ने मीडिया से कहा कि यह दुखद घटना है। जांच रिपोर्ट के बाद और इसमें जरूरत पड़ेगी तो बड़ी कार्रवाई करेंगे।

BHOPAL.सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने सभी अस्पतालों के दौरा करने के बाद आखिर में MGM मेडिकल कॉलेज में एक बैठक की। इसमें उनके साथ आए IAS नीरज मंडलोई और IAS संजय दुबे साथ में थे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक सांसद महापौर भी उनके साथ थे। बैठक में स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सीएम ने मीडिया को बताया कि यह दुखद घटना हुई है। इसमें हमने कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के बाद और इसमें जरूरत पड़ेगी तो बड़ी कार्रवाई करेंगे।

इन हालातों को मंत्री विजयवर्गीय, महापौर और निगम ने संभाला है। तत्काल इलाज होने कारण जो स्थिति और खराब हो सकती थी उसे रोका गया है।अभी तक 2456 प्रभावित सामने आए हैं। जिसमें से 212 अस्पतालों में भर्ती हुए थे। 50 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अस्पताल में 162 लोगों का अभी भी इलाज जारी है। एरिया के 40000 लोगों की स्क्रीनिंग की है सारी व्यवस्थाएं मजबूत है। ACS संजय दुबे इंदौर रहेंगे। वह मंत्री, महापौर और निगम के साथ कोऑर्डिनेट करके आगे काम देखेंगे। यदि निगम को अधिकारी की जरूरत होगी तो वो भी देंगे। भविष्य के लिए हम सचेत रहेंगे। इस तरह की स्थितियां फिर ना बने। मृतक की संख्या अभी तक जो बताई गई है वह चार है।

सीएम मोहन यादव पहुंचे इंदौर

इंदौर के भागीरथपुरा में हुआ गंदे पानी के कांड में अभी तक दस लोगों की मौत हो गई है। इसमें पांच माह का बच्चा अव्यान साहू भी है, जिसकी मौत बुधवार 31 दिसंबर को हुई है। वहीं 1100 से ज्यादा बीमार हुए और 150 करीब अस्पतालों में भर्ती है। इस मामले में सख्त हुए सीएम मोहन यादव भी बुधवार की शाम को इंदौर पहुंचे। वह एयरपोर्ट से सीधे अस्पतालों के लिए रवाना हुए जहां पर मरीज भर्ती है।

अस्पतालों में जाने हालात

सीएम एक-एक कर सभी अस्पतालों में जा रहे हैं जहां पर मरीज भर्ती है। यह मरीज मुख्य तौर पर वर्मा अस्पताल, त्रिवेणी, एमवायएच, चाचा नेहरू, अरविंदो, शैल्बी आदि में भर्ती है। सीएम ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों से लंबी चर्चा की और हालातों को जाना।

Bhagirathapura incident
Bhagirathapura incident


इंदौर ईडी लंदन में बकिंघम पैलेस के पास की 150 करोड़ की प्रापर्टी अटैच, एस कुमार्स के एमडी कासलीवाल का फ्राड केस

भागीरथपुरा कांड : आठ माह से लटकी फाइल पर अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया का एक्शन

मंत्री व विधायक भी साथ में

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को दिन भर प्रभावित एरिया में एक सोफे पर बैठे रहे और स्थिति पर नजर बनाए रहे। वहीं महापौर, निगमायुक्त, पार्षद व अन्य के साथ मीटिंग करते रहे। वहीं से सभी के उपचार को लेकर निर्देश देते रहे।
सीएम के साथ मंत्री विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट के साथ ही विधायकगण भी साथ है। उनके साथ ही अधिकारी भी मौजूद है जिनसे सीएम चर्चा कर पूरी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।

इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से 8 मौतें, यह गैर-इरादतन सामूहिक हत्याकांड, सस्पेंशन काफी नहीं, ये हैं जिम्मेदार

कारकेड से गुजरा शराबी

उधर सीएम के कारकेड के दौरान उस दौरान लापवाही सामने आई जब मरीमाता से यह गुजर रहा था। तब इस दौरान एक शराबी बीच में से भागकर गुजरा। गनीमत रही कि स्पीड से आ रही कारों से वह टकराया नहीं और कारकेड की कारों ने अपनी गति कम कर ली।

नए साल में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों पर क्या बदलने वाला है? उज्जैन से खजुराहो तक के नए नियम जानें

अभी तक इन 10 की मौत हुई

अभी तक इस हादसे में उर्मिला यादव, नंदलाल पाल, उमा कोरी, मंजूला, ताराबाई कोरी, गोमती रावत, सीमा प्रजापत, संतोष बिगोलिया, जीवन लाल बरेड़े व पांच माह का अव्यान साहू की मौत हो चुकी है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • दूषित पानी
  • भागीरथपुरा कांड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर