भागीरथपुरा की घटना को लेकर केंद्र सरकार ने संभाला मोर्चा, आईसीएमआर के कोबो टूल से 5 हजार घरों का मैपिंग सर्वे

Rahul Dave | Jan 05, 2026, 13:15 IST
Share
bhagirathpura icmr digital survey kobo tool
bhagirathpura icmr digital survey kobo tool

भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी और मौतों के बाद हालात गंभीर हैं। स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार और आईसीएमआर ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

5 पॉइंट में पूरा मामला समझें...

  • भागीरथपुरा में दूषित पानी से फैली बीमारी को देखते हुए केंद्र सरकार और आईसीएमआर ने मोर्चा संभाला है।
  • आईसीएमआर (ICMR) ने बीमारी ट्रैक करने के लिए डिजिटल सिस्टम एक्टिव किया।
  • कोबो टूल के जरिए 5 हजार घरों का डिजिटल सर्वे होगा।
  • अब बीमारी और इलाज का डेटा सीधे आईसीएमआर सर्वर पर पहुंचेगा।
  • दिल्ली स्तर से हर एक केस की रियल टाइम निगरानी होगी।
INDORE. भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी और मौतों की घटना को लेकर हालात गंभीर हो गए हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्चने इस आउटब्रेक को ट्रैक करने के लिए अत्याधुनिक डिजिटल सिस्टम सक्रिय किया। इसका नाम कोबो टूल है।आज से क्षेत्र में युद्धस्तर पर डिजिटल सर्वे शुरू किया जा रहा है, जिसमें करीब 5 हजार घरों को कवर किया जाएगा।

बीमारी की सही तस्वीर सामने आएगी

इस सर्वे की खास बात यह है कि पहली बार बीमारी से जुड़े हर पहलू को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज किया जाएगा। अब तक जानकारी कागजों, फाइलों और अलग-अलग विभागों में बिखरी रहती थी। अब सीधे आईसीएमआर के सर्वर तक रियल टाइम में पहुंचेगी। इससे न सिर्फ बीमारी की सही तस्वीर सामने आएगी, बल्कि भविष्य में किसी भी चूक या लापरवाही को भी आसानी से पकड़ा जा सकेगा।

bhagirathpura water
bhagirathpura water

इस तरह होगा सर्वे

कोबो टूल एक ऑनलाइन मोबाइल एप्लीकेशन है। इसे खासतौर पर स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है। सर्वे टीम जब किसी घर में पहुंचेगी तो मोबाइल ऐप के जरिए यह दर्ज करेगी कि घर में कोई सदस्य बीमार है या नहीं। साथ ही उसका इलाज, मरीज की स्थिति और पानी का क्लोरीनेशन दर्ज करेगी। ओआरएस व जिंक जैसी जरूरी दवाएं दी या नहीं, यह भी लिखेगी।

दिल्ली स्तर पर हर केस की निगरानी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक टीम औसतन एक घंटे में तीन से चार घरों का सर्वे करेगी। इस तरह पूरे इलाके की स्वास्थ्य स्थिति को बारीकी से रिकॉर्ड किया जाएगा। यह डेटा सीधे आईसीएमआर के सिस्टम में अपलोड होगा, जिससे दिल्ली स्तर पर भी हर केस की निगरानी संभव हो सकेगी।

bhagirathpura icmr digital survey kobo tool
bhagirathpura icmr digital survey kobo tool

600 लोगों की फोर्स

इस बड़े अभियान के लिए कुल 600 लोगों की फोर्स तैनात की गई है। इनमें 200 डॉक्टर, 200 नर्स और 200 आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी को 200 टीमों में बांटा गया है, जो अलग-अलग सेक्टरों में जाकर घर-घर सर्वे करेंगी। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह सर्वे सिर्फ आंकड़े जुटाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मौके पर ही जरूरी मेडिकल सलाह और प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

भविष्य के लिए एक मॉडल

भागीरथपुरा में फैली इस बीमारी ने स्वास्थ्य तंत्र की तैयारियों पर भी सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में आईसीएमआर का यह डिजिटल हस्तक्षेप भविष्य के लिए एक मॉडल माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस सर्वे से प्रशासन को बीमारी की असली वजह समझने और हालात सुधारने में मदद मिलेगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर भागीरथपुरा कांड हादसे पर न कांग्रेस मैदान में, न भाजपा के दिग्गजों की संवेदना

भागीरथपुरा कांड : डिस्चार्ज हुए मरीज फिर पहुंचे अस्पताल, किडनी और लीवर तक पहुंचा संक्रमण

इंदौर हाईकोर्ट में बताई 4, भागीरथपुरा कांड में हुई 16 मौत, अब घर-घर जाकर जुटा रहे इलाज के सबूत

भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 16 मौतें, हाईकोर्ट में 4 का दावा

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • स्वास्थ्य विभाग
  • आईसीएमआर
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा