भागीरथपुरा कांड: नहीं थम रहीं मौतें, दूषित पानी से 18वीं जान गई

Rahul Dave | Published:
Share
The sequence of deaths does not stop in Bhagirathpura, 18th death due to contaminated water.
Photograph: (the sootr)

भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। अब तक 18वीं मौत हो चुकी है और इलाके में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

INDORE. इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन जहां हालात नियंत्रण में होने का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। अब इस त्रासदी में 18वीं मौत सामने आई है। कुलकर्णी नगर निवासी 80 वर्षीय हरकुंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का साफ आरोप है कि यह मौत भागीरथपुरा में सप्लाई हो रहे दूषित पानी की वजह से हुई है।
5d11fdfd-8d2
5d11fdfd-8d2

बेटी के घर आई मां की चली गई जान

मृतका की बेटी निर्मला ने बताया कि उनकी मां हरकुंवर 20 दिसंबर से भागीरथपुरा स्थित उनके घर पर रह रही थीं। 30 दिसंबर को अचानक उन्हें उल्टी-दस्त की गंभीर शिकायत शुरू हुई। पहले स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें कुलकर्णी नगर स्थित बेटे के घर ले जाया गया। एक जनवरी की रात उनकी मौत हो गई और 2 जनवरी को अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का कहना है कि बीमारी के लक्षण वही थे, जो भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अन्य पीड़ितों में सामने आए हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की कोई टीम अब तक उनके घर नहीं पहुंची। यह खबरें भी पढ़ें... भागीरथपुरा में पहुंचे कांग्रेसी नेता, पटवारी और उमंग सिंघार बोले-17 से ज्यादा मौत हुई, महापौर इस्तीफा दें इंदौर का भागीरथपुरा एपिडेमिक क्षेत्र घोषित नहीं हुआ, CMHO के एक आदेश से हुआ था असमंजस

एक ही परिवार के चार सदस्य अब भी बीमार

मृतका की बेटी निर्मला ने बताया कि मां की मौत के बाद भी परिवार पर संकट टला नहीं है। • भांजी पूजा सीएचएल अस्पताल में भर्ती है • 11 वर्षीय काव्या, • स्वयं निर्मला और • उनकी बेटी महक लगातार उल्टी-दस्त का प्रकोप देखा जा रहा हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि आज भी नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिसके चलते लोग मजबूरी में पीने का पानी खरीदने को विवश हैं।

अस्पतालों में बढ़ती भीड़, 16 मरीज ICU में

भागीरथपुरा की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वर्तमान में 99 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 16 मरीज आईसीयू में हैं। इनमें दो मरीजों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। इंदौर प्रशासन मरीजों को एमवाय अस्पताल, अरविंदो अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल में रेफर कर रहा है और नि:शुल्क इलाज का दावा कर रहा है। यह खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा कांड में हाईकोर्ट ने CS से मांगा जवाब, याचिकाकर्ता बोले- नए IAS आ रहे, जो इंदौर को समझ रहे चारागाह

महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले थे- पार्षद भागीरथपुरा में देखें ड्रेनेज, पानी की लाइन का कैसे अच्छा काम हुआ, मैं सर्टिफिकेट दे रहा हूं

Tags:
  • इंदौर प्रशासन
  • दूषित पानी
  • उल्टी-दस्त का प्रकोप
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड
  • इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर