भागीरथपुरा कांड: नहीं थम रहीं मौतें, दूषित पानी से 18वीं जान गई
Rahul Dave | Jan 06, 2026, 23:40 IST
Photograph: (the sootr)
भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। अब तक 18वीं मौत हो चुकी है और इलाके में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
INDORE. इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन जहां हालात नियंत्रण में होने का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। अब इस त्रासदी में 18वीं मौत सामने आई है। कुलकर्णी नगर निवासी 80 वर्षीय हरकुंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का साफ आरोप है कि यह मौत भागीरथपुरा में सप्लाई हो रहे दूषित पानी की वजह से हुई है।
मृतका की बेटी निर्मला ने बताया कि उनकी मां हरकुंवर 20 दिसंबर से भागीरथपुरा स्थित उनके घर पर रह रही थीं। 30 दिसंबर को अचानक उन्हें उल्टी-दस्त की गंभीर शिकायत शुरू हुई। पहले स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें कुलकर्णी नगर स्थित बेटे के घर ले जाया गया। एक जनवरी की रात उनकी मौत हो गई और 2 जनवरी को अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का कहना है कि बीमारी के लक्षण वही थे, जो भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अन्य पीड़ितों में सामने आए हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की कोई टीम अब तक उनके घर नहीं पहुंची। यह खबरें भी पढ़ें... भागीरथपुरा में पहुंचे कांग्रेसी नेता, पटवारी और उमंग सिंघार बोले-17 से ज्यादा मौत हुई, महापौर इस्तीफा दें इंदौर का भागीरथपुरा एपिडेमिक क्षेत्र घोषित नहीं हुआ, CMHO के एक आदेश से हुआ था असमंजस मृतका की बेटी निर्मला ने बताया कि मां की मौत के बाद भी परिवार पर संकट टला नहीं है। • भांजी पूजा सीएचएल अस्पताल में भर्ती है • 11 वर्षीय काव्या, • स्वयं निर्मला और • उनकी बेटी महक लगातार उल्टी-दस्त का प्रकोप देखा जा रहा हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि आज भी नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिसके चलते लोग मजबूरी में पीने का पानी खरीदने को विवश हैं। भागीरथपुरा की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वर्तमान में 99 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 16 मरीज आईसीयू में हैं। इनमें दो मरीजों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। इंदौर प्रशासन मरीजों को एमवाय अस्पताल, अरविंदो अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल में रेफर कर रहा है और नि:शुल्क इलाज का दावा कर रहा है। यह खबरें भी पढ़ें...
भागीरथपुरा कांड में हाईकोर्ट ने CS से मांगा जवाब, याचिकाकर्ता बोले- नए IAS आ रहे, जो इंदौर को समझ रहे चारागाह
महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले थे- पार्षद भागीरथपुरा में देखें ड्रेनेज, पानी की लाइन का कैसे अच्छा काम हुआ, मैं सर्टिफिकेट दे रहा हूं
5d11fdfd-8d2
बेटी के घर आई मां की चली गई जान
एक ही परिवार के चार सदस्य अब भी बीमार
अस्पतालों में बढ़ती भीड़, 16 मरीज ICU में
भागीरथपुरा कांड में हाईकोर्ट ने CS से मांगा जवाब, याचिकाकर्ता बोले- नए IAS आ रहे, जो इंदौर को समझ रहे चारागाह
महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले थे- पार्षद भागीरथपुरा में देखें ड्रेनेज, पानी की लाइन का कैसे अच्छा काम हुआ, मैं सर्टिफिकेट दे रहा हूं
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari