भंडारी फार्म एंड रिसॉर्ट सील, स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर एक लाख का स्पॉट फाइन

Jitendra Shrivastava | Jan 22, 2025, 22:35 IST
Share
thesootr
Bhandari Farm and Resort sealed Photograph: (thesootr)

मध्यप्रदेश की इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर भंडारी फार्म एंड रिसॉर्ट को सील कर दिया और एक लाख रुपये का स्पॉट फाइन लगाया। शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि रिसॉर्ट में कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था...

INDORE. स्वच्छता के प्रति इंदौर नगर निगम की सख्त नीति के तहत कचरा प्रबंधन में लापरवाही करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को झोन 10 वार्ड 39 के कनाड़िया बाईपास स्थित भंडारी फार्म एंड रिसॉर्ट पर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर इस रिसॉर्ट को सील कर दिया गया और एक लाख रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा को स्थानीय स्तर पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि भंडारी फार्म एंड रिसॉर्ट के बैकयार्ड में बड़ी मात्रा में गंदगी की जा रही है। इस पर स्वास्थ्य अधिकारी राजेश जायसवाल, सीएसआई शैलेष पाल, एआरओ मयंक जैन और सहायक सीएसआई नदीम खान के नेतृत्व में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जांच की।

फैक्ट्री की चिमनी पर लिखो उद्योग का नाम, प्रदूषण बोर्ड कहां से लाता है ऐसे आदेश

जांच में मिली गंभीर लापरवाही

जांच के दौरान यह पाया गया कि नियमित रूप से कचरा वाहन भेजे जाने के बावजूद रिसॉर्ट द्वारा कचरे का सही निस्तारण नहीं किया जा रहा था। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने के नियमों की अनदेखी की जा रही थी। इतना ही नहीं, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत उपयोगी कचरे का सही तरीके से निपटान भी नहीं हो रहा था।

इंदौर नगर निगम की वेबसाइट पर गुंडा जीतू यादव अभी भी MIC मेंबर

निगम की सख्त कार्रवाई

इन गंभीर लापरवाहियों को ध्यान में रखते हुए निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिसॉर्ट को सील कर दिया। इसके साथ ही एक लाख रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया गया। जुर्माना चुकाने के बाद रिसॉर्ट को दोबारा खोलने की अनुमति दी गई।

इंदौर में 16 घंटे में एक लाख लोगों ने ली शौचालय के साथ सेल्फी

स्वच्छता अभियान में निगम की सक्रियता

स्वच्छता में इंदौर को नंबर वन बनाए रखने के लिए नगर निगम की सक्रियता लगातार बनी हुई है। आयुक्त के निर्देश पर ऐसी लापरवाहियों पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन किया गया तो ऐसी ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • स्वच्छता सर्वेक्षण
  • इंदौर नगर निगम
  • स्वच्छता
  • एमपी हिंदी न्यूज
मध्य प्रदेश में अब महिला कॉन्स्टेबल बनेगी पुरुष, गृह विभाग ने दी जेंडर परिवर्तन की अनुमति

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में अब महिला कॉन्स्टेबल बनेगी पुरुष, गृह विभाग ने दी जेंडर परिवर्तन की अनुमति
पान खाने रुके कारोबारी की एक्टिवा से उड़े 53 लाख : पुलिस ने चोरों के घर मारे छापे तो गीजर-खिलौनों में मिले पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

पान खाने रुके कारोबारी की एक्टिवा से उड़े 53 लाख : पुलिस ने चोरों के घर मारे छापे तो गीजर-खिलौनों में मिले पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार
छठ पर पटना जाना बैंकॉक-दुबई से भी महंगा! इंदौर से 22 हजार, भोपाल से 19 हजार किराया, ट्रेनों में भी टिकट संकट

By Sumit Kumar

छठ पर पटना जाना बैंकॉक-दुबई से भी महंगा! इंदौर से 22 हजार, भोपाल से 19 हजार किराया, ट्रेनों में भी टिकट संकट
एक तस्वीर और इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, 35 करोड़ की संपत्ति वाले फिरोज खान संग दिखे महेंद्र पटेल

By Sanjay Gupta

एक तस्वीर और इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, 35 करोड़ की संपत्ति वाले फिरोज खान संग दिखे महेंद्र पटेल
दो करोड़ की रिश्वत के मामले में एसीबी पर गवाह को धमकाने का आरोप, हाईकोर्ट ने वीडियो रिकॉर्डिंग में बयान लेने को कहा

By Raghvendra Singh Rathore

दो करोड़ की रिश्वत के मामले में एसीबी पर गवाह को धमकाने का आरोप, हाईकोर्ट ने वीडियो रिकॉर्डिंग में बयान लेने को कहा
राजस्थान पंचायत चुनाव में आरक्षण पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार, सरकार को नोटिस, 6 सप्ताह बाद सुनवाई

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में आरक्षण पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार, सरकार को नोटिस, 6 सप्ताह बाद सुनवाई
CG Top News : डिप्टी सीएम अरुण साव घायल,फर्जी ट्रांसफर आदेश और शराब घोटाले में कार्रवाई समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : डिप्टी सीएम अरुण साव घायल,फर्जी ट्रांसफर आदेश और शराब घोटाले में कार्रवाई समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें