6 अप्रैल से रोज होगी भोजशाला केस में सुनवाई, जल्द आएगा फैसला

Sanjay Gupta | Apr 02, 2026, 13:30 IST
Share
bhar bhojshala case daily hearing
bhar bhojshala case daily hearing

भोजशाला केस में हाईकोर्ट ने रोज सुनवाई का फैसला लिया है। अब 6 अप्रैल से हर दिन सुनवाई होगी। सभी पक्षों को सुनने के बाद जल्द फैसला आ सकता है।

News In Short

  • भोजशाला केस फिर हाईकोर्ट में शुरू हुआ है।
  • 6 अप्रैल से रोज सुनवाई होगी।
  • सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को राहत नहीं मिली।
  • सभी याचिकाओं को साथ में सुना जाएगा।
  • जल्द इस मामले में फैसला आ सकता है।

News In Detail

इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला केस ने फिर रफ्तार पकड़ी है। गुरुवार को इस केस पर अहम फैसला लिया गया। हाईकोर्ट इंदौर डबल बेंच ने तय किया कि अब सुनवाई ( Dhar Bhojshala case hearing) रोज होगी। यह मामला लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। अब लोग इसके फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

कब से और कैसे होगी रोज सुनवाई

कोर्ट ने सुनवाई की नई तारीख तय की है। बता दें 6 अप्रैल, सोमवार से रोज सुनवाई होगी। हर दिन दोपहर ढाई बजे के बाद सुनवाई शुरू होगी। यह सुनवाई लगातार हर दिन चलेगी। इससे केस जल्दी खत्म होने की उम्मीद है।

सुनवाई का क्रम कैसे तय हुआ

कोर्ट ने सुनवाई का पूरा क्रम तय किया है। पहले रिट पिटीशन को सुना जाएगा। इसके बाद रिट अपील पर सुनवाई होगी। समय बचा तो अन्य पक्ष भी सुने जाएंगे। पहले याचिकाकर्ता अपनी बात रखेंगे। फिर दूसरे पक्ष को सुना जाएगा।

किन याचिकाओं को पहले सुना जाएगा

इस केस के साथ विविध रिट पिटीशन और रिट अपील लिंक है। इसमें पहले क्रम पर हिंदू फ्रंट फार जस्टिस प्रेसीडेंट आर. अग्निहोत्री है। फिर अंतर सिंह व अन्य की याचिका। इसके बाद मौलाना कमालउद्दीन वेलफेयर सोसायटी धार अब्दुल समद, इसके बाद कुलदीप तिवारी की याचिका। आखिर में काजी जकुलल्लाह की रिट अपील है। वहीं भोजशाला को जैन मंदिर बताने को लेकर लगी सलेक चंद जैन की याचिका भी है जो बाद में लगी है।

कौन कौन वकील इस केस में शामिल

इस केस में कई बड़े वकील जुड़े हैं। हिंदू पक्ष की (धार भोजशाला) ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन मौजूद रहे। उनके साथ अधिवक्ता विनय जोशी भी कोर्ट में रहे। याचिकाकर्ता आशीष गोयल भी पहुंचे। मुस्लिम पक्ष की ओर से सलमान खुर्शीद जुड़े। वे वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई में शामिल हुए। जबलपुर से शोभा मेनन भी वीडियो से जुड़ीं थीं।

सुप्रीम कोर्ट के बाद क्यों तेज हुआ मामला

मुस्लिम पक्ष को (भोजशाला न्यूज) सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। इसके बाद केस फिर हाईकोर्ट में आया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी बातें वहीं रखें। हाईकोर्ट ही इस पर फैसला देगा। इसके बाद केस की सुनवाई अब तेज हुई है।

फैसले में कितना समय लग सकता है

माना जा रहा है कि रोज सुनवाई (धार की भोजशाला विवाद) में करीब सप्ताह भर का समय लगेगा। सभी पक्षों को पूरा मौका दिया जाएगा। इसके बाद कोर्ट फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले समय सीमा तय की थी। 90 दिन में फैसला देने को कहा गया था। अब उसी दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोजशाला विवाद: हमें सुना नहीं जा रहा, मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

इंदौर हाईकोर्ट के जज पहुंचे भोजशाला, 53 मिनट तक किया निरीक्षण

भोजशाला विवाद में जैन समाज की एंट्री, यक्षिणी अंबिका मूर्ति पर दावा

भोजशाला विवाद : वकीलों की हड़ताल से नहीं खुल सका ASI का बंद लिफाफा, अगली सुनवाई 18 फरवरी को

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • Dhar Bhojshala case
  • धार की भोजशाला विवाद
  • धार भोजशाला
  • Dhar Bhojshala case hearing
  • भोजशाला न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती