MP के श्रद्धालुओं को IRCTC का तोहफा, 15 सितंबर को शुरू होगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन
Kaushiki | Jun 09, 2026, 14:20 IST
Bharat Gaurav Train Package
आईआरसीटीसी 11 जुलाई से रीवा से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू कर रहा है। यह 11 दिनों की विशेष धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं को 5 ज्योतिर्लिंगों, द्वारकाधीश मंदिर और एलोरा की गुफाओं के दर्शन कराएगी। इसमें उज्जैन से भी बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष धार्मिक यात्रा शुरू करने जा रहा है।
- यह पूरा सफर 10 रातों और 11 दिनों का होने वाला है।
- यात्रा में 5 ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और एलोरा गुफाएं शामिल हैं।
- उज्जैन सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी।
मात्र ₹24,000 में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन! IRCTC की भारत गौरव ट्रेन में मिलेगा घर जैसा खाना और सुरक्षा - irctc bharat gaurav tourist train south india jyotirlinga yatra ...
IRCTC की भारत गौरव स्पेशल ट्रेन
बता दें कि,
ये स्पेशल ट्रेन आपको 11 दिनों में 5 पवित्र ज्योतिर्लिंगों, द्वारकाधीश मंदिर और ऐतिहासिक एलोरा गुफाओं के दर्शन कराएगी। सबसे अच्छी बात ये है कि इस पैकेज में आपके रहने, खाने-पीने और लोकल ट्रैवल की पूरी व्यवस्था शामिल है। आइए इस पूरी यात्रा का रूट, किराया और मिलने वाली सुविधाओं के पूरे प्लान को जानें।
Bharat Gaurav Train Package
इस यात्रा में कौन से प्रमुख दर्शन कराए जाएंगे
इनमें नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। साथ ही महाराष्ट्र की एलोरा गुफाओं को देखने का मौका मिलेगा।
Bharat Gaurav Train Package
टिकट पैकेज में यात्रियों को क्या सुविधाएं मिलेंगी
सुरक्षा के लिहाज से हर कोच में एक कोच इंचार्ज तैनात रहेगा। यात्रियों की मदद और सुरक्षा के लिए ट्रेन में गार्ड भी मौजूद रहेंगे। ट्रेन के अंदर एक सेंट्रलाइज्ड अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। इसके जरिए यात्रियों को सफर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर मिलेगी।
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें 4 ज्योतिर्लिंग और दिव्य दक्षिण की आध्यात्मिक यात्रा, जानें टूर पैकेज और रूट प्लान
दर्शनीय स्थलों पर रुकने और घूमने की व्यवस्था
होटल से दर्शन करने और स्थानीय घूमने के लिए बसें लगाई जाएंगी। यात्रियों को बसों के माध्यम से ही सभी दर्शनीय स्थलों तक ले जाया जाएगा। इस स्पेशल भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे।
इसमें 7 स्लीपर कोच, 3 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी कोच होगा। ट्रेन में खाने की सप्लाई के लिए 1 पैंट्री कार भी जोड़ी जाएगी। इसके अलावा ट्रेन को बिजली देने के लिए 2 पावर कार होंगी।
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से करें ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा, 10 जून को होगी रवाना
भारत गौरव ट्रेन की टिकट बुकिंग कैसे होगी
आप इसकी ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट (आईआरसीटीसी का पैकेज) से बहुत आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए भी कई काउंटर बनाए गए हैं। आप भोपाल, इंदौर या जबलपुर रेलवे स्टेशन के आईआरसीटीसी ऑफिस जा सकते हैं।
FAQ
- इस 11 दिनों के टूर पैकेज में कौन-कौन से दार्शनिक स्थल शामिल हैं?
इस 11 दिनों के सफर में यात्रियों को नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर और महाराष्ट्र की विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं का भ्रमण भी इस पैकेज का मुख्य हिस्सा है। - आईआरसीटीसी के इस यात्रा पैकेज की कीमत क्या है और इसमें क्या शामिल है?
इस पैकेज का किराया स्लीपर के लिए 20 हजार 250 रुपए, थर्ड एसी के लिए 33 हजार 250 रुपए और सेकंड एसी के लिए 44 हजार रुपए है। इस कीमत में जीएसटी सहित शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय भ्रमण के लिए बसें और सुरक्षा गार्ड की सुविधाएं शामिल हैं।
वंदे भारत ट्रेन में मिले फूड पैकेट में निकला मरा कॉकरोच , आईआरसीटीसी ने माफी मांगी
1 अक्टूबर से नया नियम : आईआरसीटीसी पर आधार लिंक से ही मिलेगा कन्फर्म टिकट
आईआरसीटीसी में तकनीकी खराबी के चलते टिकिट बुकिंग के दौरान यूजर्स के कई बार कटे पैसे, ट्वीट कर दी जानकारी
IRCTC टूर पैकेज: कम पैसों में करें एमपी की शानदार यात्रा, ऐसे करें बुक
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta