af602439-641
घटिया निर्माण की खुली पोल: उद्घाटन से पहले ही धंसा इंदौर-एदलाबाद हाईवे पुल
Manya Jain | Published:
bharatmala bridge collapsed khargone nhai
खरगोन में भारतमाला हाईवे का नया ब्रिज दो महीने में ही धंस गया। 4 इंच कंक्रीट और 10MM सरिये से बने ब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल। ठेकेदार ने खामी मिट्टी से छिपाई।
समझें क्या है पूरा मामला
- इंदौर से एदलाबाद के बीच भारतमाला नेशनल हाईवे पर एक नया ब्रिज धंस गया।
- यह ब्रिज खरगोन जिले के बासवां गांव के पास बना था।
- इसे बने सिर्फ दो महीने हुए थे और अभी यातायात शुरू नहीं हुआ था।
- ब्रिज में 4 इंच कंक्रीट और 10MM सरिये का इस्तेमाल पाया गया।
- खामी छिपाने के लिए धंसी जगह पर बारदान और मिट्टी डाल दी गई।
दो महीने में धंस गया नया ब्रिज
ब्रिज की स्लैब धंसने से एक बड़ा गड्ढा बन गया। कंक्रीट बाहर आ गया और अंदर से सरिये बाहर आ गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घर की छत से भी कमजोर निकली स्लैब
16a2bef2-c0f
ठेकेदार ने मिट्टी से छिपाई पोल
14d2d96c-696
ग्रामीणों ने यह सब देखकर तुरंत वीडियो बनाए और निर्माण में हुई गड़बड़ी को सामने लाया। ग्रामीणों के इस कदम से मामला तेजी से फैला और प्रशासन की नींद खुली।
3900 करोड़ की परियोजना, किसे मिला ठेका
खरगोन के बलवाड़ा से खंडवा के धनगांव के बीच 39 किलोमीटर के हिस्से का ठेका जीएचवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (GHV India Private Limited) को मिला है। जीएचवी ने यह काम आगे पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर दे दिया। नर्मदा नदी पर ब्रिज का काम मंगलम बिल्डकॉन कंपनी के पास है। बाकी सड़क और ब्रिज का निर्माण नागपुर की केदारेश्वर कंपनी कर रही है।
केदारेश्वर कंपनी का ओंकारेश्वर से भी जुड़ाव
NHAI की दो यूनिटें, जिम्मेदारी किसी की नहीं
जो ब्रिज धंसा, वह इंदौर यूनिट के कार्यकाल में बना था। अब खंडवा यूनिट के अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। दोनों यूनिटें एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रही हैं।
प्रोजेक्ट मैनेजर बोले, मुझे जानकारी नहीं
अगर ट्रैफिक शुरू हो जाता तो क्या होता
यह ब्रिज खिरकिया नदी के ऊपर बना है। नदी पर बने इस ब्रिज का धंसना दुर्घटना की आशंका को और भी गंभीर बनाता है। NHAI और निर्माण एजेंसी की जवाबदेही अब सवालों के घेरे में है।
FAQ
- इंदौर-एदलाबाद भारतमाला ब्रिज में क्या हुआ?
ब्रिज बनने के दो महीने बाद ही बासवां गांव के पास धंस गया। - क्या इस घटना में कोई घायल हुआ है क्या?
नहीं, ब्रिज पर अभी तक ट्रैफिक शुरू नहीं हुआ था। इस वजह से घटना के समय कोई घायल नहीं हुआ है। - ब्रिज में किस तरह की निर्माण खामियां सामने आईं?
रिपोर्ट के अनुसार 4 इंच कंक्रीट और 10MM सरिया इस्तेमाल हुआ और खामी छिपाई गई।
कान्ह टनल परियोजना 70% पूरी, कान्ह का पानी अब सीधे गंभीर डैम में जाएगा
एमपी में नियमों की अनदेखी: बिना पंजीयन सड़कों पर उतरीं बसें, जानें पूरा विवाद
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का WhatsApp हैक, लाखों की ठगी
इस्लामपुर का नाम बदलने पर छिड़ा विवाद, पूर्व मंत्री सड़क पर लेटे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari