भिंड में भंडारे का प्रसाद खाने से एक की मौत , 53 लोग बीमार

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-16T000357.165
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-16T000357.165

मध्य प्रदेश के भिंड जिले क्यारीपुरा में भंडारे का प्रसाद खाने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि करीब 53 लोगों के बीमार हो गए है। डॉक्टर का कहना है कि सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई हैं।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भंडारे का प्रसाद खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई। दरअसल अटेर के क्यारीपुरा में 13 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि कई लोग भंडारे का भोजन अपने घर ले गए थे। एक दिन बाद सोमवार को भंडारे का खाना खा लिया, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी में आज यानी मंगलवार को 55 वर्षीय महिला सुनीता भदौरिया की मौत हो गई।

48 लोगों को अस्पताल से छुट्टी

अस्पताल में फूड पॉइजनिंग के चलते 53 लोगों भर्ती कराया गया था। इनमें पांच की हालत गंभीर है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 48 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर का कहना है कि सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई हैं।

कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

बताया जा रहा है कि भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत की। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम क्यारीपुरा गांव के लिए भेजी गई। यह टीम गांव में पहुंचकर भंडारे के भोजन के सैंपल लेगी। वहीं इस पूरे मामले को लेकर सरपंच ने बताया है कि बासी खाना खाने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ गई।

FAQ

  1. भिंड जिले में भंडारे के बाद क्या घटना हुई ?
    भंडारे का प्रसाद खाने के बाद कई लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई, जिसमें एक 55 वर्षीय महिला, सुनीता भदौरिया, की मौत हो गई।
  2. फूड पॉइजनिंग के कारण कितने लोग अस्पताल में भर्ती हुए?
    फूड पॉइजनिंग के कारण कुल 53 लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है।
  3. कब और कहां भंडारे का आयोजन किया गया था ?
    भंडारे का आयोजन 13 अक्टूबर को अटेर के क्यारीपुरा में किया गया था।
  4. कलेक्टर ने इस मामले में क्या कदम उठाए?
    भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे, मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य विभाग की टीम क्यारीपुरा गांव के लिए भेजी, जो भंडारे के भोजन के सैंपल लेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भिंड न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • फूड प्वाइजनिंग
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • भंडारा
  • भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव
  • प्रसाद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर