भिंड में भंडारे का प्रसाद खाने से एक की मौत , 53 लोग बीमार
Sandeep Kumar | Published:
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-16T000357.165
मध्य प्रदेश के भिंड जिले क्यारीपुरा में भंडारे का प्रसाद खाने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि करीब 53 लोगों के बीमार हो गए है। डॉक्टर का कहना है कि सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई हैं।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भंडारे का प्रसाद खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई। दरअसल अटेर के क्यारीपुरा में 13 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि कई लोग भंडारे का भोजन अपने घर ले गए थे। एक दिन बाद सोमवार को भंडारे का खाना खा लिया, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी में आज यानी मंगलवार को 55 वर्षीय महिला सुनीता भदौरिया की मौत हो गई।
अस्पताल में फूड पॉइजनिंग के चलते 53 लोगों भर्ती कराया गया था। इनमें पांच की हालत गंभीर है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 48 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर का कहना है कि सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत की। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम क्यारीपुरा गांव के लिए भेजी गई। यह टीम गांव में पहुंचकर भंडारे के भोजन के सैंपल लेगी। वहीं इस पूरे मामले को लेकर सरपंच ने बताया है कि बासी खाना खाने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ गई।
48 लोगों को अस्पताल से छुट्टी
कलेक्टर पहुंचे अस्पताल
FAQ
- भिंड जिले में भंडारे के बाद क्या घटना हुई ?
भंडारे का प्रसाद खाने के बाद कई लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई, जिसमें एक 55 वर्षीय महिला, सुनीता भदौरिया, की मौत हो गई। - फूड पॉइजनिंग के कारण कितने लोग अस्पताल में भर्ती हुए?
फूड पॉइजनिंग के कारण कुल 53 लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। - कब और कहां भंडारे का आयोजन किया गया था ?
भंडारे का आयोजन 13 अक्टूबर को अटेर के क्यारीपुरा में किया गया था। - कलेक्टर ने इस मामले में क्या कदम उठाए?
भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे, मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य विभाग की टीम क्यारीपुरा गांव के लिए भेजी, जो भंडारे के भोजन के सैंपल लेगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari