भिंड कलेक्टर ने तय किए निजी स्कूलों की किताबों के रेट, पहले खरीदी पुस्तकों के वापस होंगे पैसे
Jitendra Shrivastava | Sept 07, 2024, 21:15 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले भर में निजी स्कूलों की किताबों के रेट को लेकर होने वाली शिकायतों पर अधिकारियों के साथ 23 अगस्त को मंथन किया था। इसी को लेकर कलेक्टर ने ये बड़ा आदेश निकाला है...
BHOPAL. मध्यप्रदेश के भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। कलेक्टर ने निजी स्कूलों की किताबों के रेट की मनमानी पर इस आदेश के बाद रोक लगा दी है। भिंड कलेक्टर ने निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी किताबों के रेट निर्धारित करने का आदेश दिया है।
भिंड कलेक्टर ने जिले भर के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताबों के रेट को लेकर शिकायतों पर जिले के अफसरों के साथ 23 अगस्त को बैठक कर विचार किया था। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी सहित निजी स्कूलों के संचालक गण भी मौजूद रहे थे।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
23 अगस्त को हुई बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में की गई थी। बैठक में मंथन के दौरान निर्णय लिया गया था कि प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के बस्ते का बोझ बहुत अधिक है, इसे कम किया जाना चाहिए। निजी स्कूल संचालक अपने लाभ को देखते हुए मासूम बच्चों को कोर्स से ज्यादा किताबें खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। ऐसे में अभिभावकों की जेब पर सीधे असर पड़ता है और उन्हें कई गुना तक अधिक राशि देकर किताबें खरीदना पड़ती हैं।
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से 1 से 8वीं तक की किताबों के रेट निश्चित किया है। अब इन कक्षाओं में पढ़ाई जाने वाले कोर्स की कुल कीमत 800 रुपए से लेकर 1200 के बीच ही होगी। इसमें कक्षा एक और दो में पढ़ने वालों की किताबों की कीमत 800 रुपए होगी। कक्षा 2 और 3 के छात्रों के सिलेबस की कीमत 900 रुपए होगी। इसी तरह 5वीं के छात्र का कोर्स 1 हजार रुपए में वहीं, 6वीं से 8वीं का सिलेबस 12 सौ रुपए तक रहेगा।
भिंड कलेक्टर श्रीवास्तव ने यह भी कहा है कि निर्धारित कीमत से अधिक में किताबें न खरीदी जाएं। जिन छात्रों ने इससे अधिक कीमत की किताबें पहले खरीद ली हैं उनके पैसे वापस भी कराए जाएं।
कलेक्टर ने 23 अगस्त को की थी बैठक
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
कोर्स से ज्यादा किताबें खरीदने करते हैं मजबूर
अब कोर्स की कीमत 800-1200 रुपए के बीच
जिन्होंने पहले खरीद ली उनके पैसे वापस होंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari