भिंड को मारने वाले तहसीलदार मोहन लाल शर्मा को हटाया, लोक सेवा केंद्र भी आया कटघरे में
Rohit Sahu | May 22, 2025, 08:01 IST
tehsiladar, bhind
भिंड तहसील कार्यालय से जारी एक मृत्यु पंजीयन आदेश में मृतक, माता-पिता और मृत्यु स्थान के स्थान पर सिर्फ "भिंड" लिख दिया गया। 5 मई 2025 को जारी यह आदेश सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया।
MP News: भिंड तहसील से 5 मई 2025 को जारी एक डेथ सर्टिफिकेट में भिंड शहर को ही मार दिया गया था। इस बड़ी प्रशासनिक लापरवाही में तहसीलदार मोहन लाल शर्मा पर अब कार्रवाई हुई है। तहसीलदार ने एक मृत्यू प्रमाण पत्र जारी किया था। जिसमें मृतक का नाम, माता-पिता का नाम और मृत्यु स्थान सभी जगह बस भिंड लिखा गया है। जैसे ही यह आदेश लोगों के हाथों में आया और वायरल हुआ पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
मामले पर खुद तहसीलदार मोहन लाल शर्मा ने सफाई दी और कहा कि, यह मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं, केवल पंजीयन है। गलती लोक सेवा केंद्र की ओर से आई है। यदि त्रुटि है तो नोटिस जारी कर ऑपरेटर से जवाब लिया जाएगा। सुधार अवश्य किया जाएगा।
जन्म-मृत्यु शाखा का प्रभार कोटवार सतीश चौरसिया के पास है। उन्होंने भी अपनी सफाई में कहा, मैं दस्तावेजों के आधार पर ही पंजीयन करता हूं। मेरा मूल पद कोटवार है और मुझे शाखा का प्रभार अस्थाई रूप से दिया गया है। गलती मुझसे नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें..कलेक्टर बोले, तहसीलदार साहब समाधान न हुआ तो पद के योग्य नहीं
लोक सेवा केंद्र के प्रभारी जितेंद्र राजावत ने बताया कि उस दिन नया ऑपरेटर काम कर रहा था, जिससे यह गलती हुई। उनका कहना है कि लापरवाही से इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन तकनीकी सुधार जरूरी है ताकि आगे ऐसी स्थिति न बने।
यह भी पढ़ें...ये कैसी लापरवाही! तहसीलदार ने जारी कर दिया पूरे भिंड जिले का मृत्यु प्रमाणपत्र
मामला सामने आते ही भिंड (bhind) जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत मिश्रा और सचिव हिमांशु शर्मा ने प्रशासन को घेरते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि तहसीलदार को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो अर्थी यात्रा निकाली जाएगी। उनका आरोप है कि तहसील कार्यालय में बिना लेनदेन कोई काम नहीं होता और यह भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है।
thesootr links
अपर कलेक्टर ने तहसीलदार को हटाया गया
भिंड के अपर कलेक्टर एल. के. पाण्डेय ने इस शर्मनाक लापरवाही पर त्वरित एक्शन लिया। उन्होंने तहसीलदार मोहन लाल शर्मा को पद से हटाते हुए जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है। इससे पहले कि यह आदेश मृत्यु प्रमाण पत्र के रूप में जारी हो, प्रशासन ने उसकी प्रक्रिया को रोक दिया।
सिर्फ पंजीयन बना है, मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं: तहसीलदार की सफाई
कोटवार बोले- मैंने दस्तावेजों के आधार पर काम किया
यह भी पढ़ें..कलेक्टर बोले, तहसीलदार साहब समाधान न हुआ तो पद के योग्य नहीं
लोक सेवा केंद्र भी आया कटघरे में
यह भी पढ़ें...ये कैसी लापरवाही! तहसीलदार ने जारी कर दिया पूरे भिंड जिले का मृत्यु प्रमाणपत्र
तहसीलदार के खिलाफ कोर्ट में याचिका की तैयारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava