ये कैसी लापरवाही! तहसीलदार ने जारी कर दिया पूरे भिंड जिले का मृत्यु प्रमाणपत्र

Manish Kumar | May 21, 2025, 18:49 IST
Share
bhind-death-certificate-tehsildar-issued-error
Photograph: (the sootr)

भिंड तहसीलदार की लापरवाही से 'भिंड' नाम का डेथ सर्टिफिकेट जारी हुआ, परिवार और सोशल मीडिया में हंगामा। लोक सेवा केंद्र को 25 हजार रुपये की पेनल्टी और नोटिस भी जारी।

BHIND. मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अनोखी और गंभीर लापरवाही की खबर सामने आई है। तहसीलदार कार्यालय से जारी एक डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाण पत्र) में मृतक के नाम की जगह ‘भिंड’ लिख दिया गया। अब यह डेथ सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना प्रशासनिक प्रक्रियाओं में कमी और गंभीर भूल की ओर इशारा करती है।

5 मई को जारी किया था डेथ सर्टिफिकेट

भिंड जिले के चतुर्वेदी नगर कॉलोनी निवासी गोविंद के पिता रामहेत का 8 नवंबर 2018 को निधन हो गया था। परिवार को अप्रैल 2025 में मृत्यु प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी। उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में आवेदन किया।

e5a3201e-35d
e5a3201e-35d

5 मई 2025 को तहसीलदार कार्यालय ने प्रमाण पत्र जारी किया, लेकिन जब इसे परिवार के लोगों ने देखा तो सभी हैरान रह गए। प्रमाण-पत्र में मृतक का नाम ‘भिंड’, निवासी और स्थान भी ‘भिंड’ लिखा हुआ था। इस त्रुटि के कारण सोशल मीडिया में इसे लेकर खूब चर्चा हुई।

तहसीलदार ने बताया टाइपिंग मिस्टेक

तहसीलदार मोहन लाल शर्मा ने इस गंभीर चूक को लेकर कहा कि यह एक टाइपिंग मिस्टेक थी। हालांकि, इस लापरवाही के चलते इसके लिए आवेदन करने वाले लोक सेवा केंद्र के प्रबंधक को नोटिस जारी कर 25 हजार रुपए की पेनल्टी भी लगाई गई है।

fb7dc2e1-902
fb7dc2e1-902


प्रशासन का कहना है कि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी लोक सेवा केंद्र की होती है। कर्मचारियों की लापरवाही से बिना जांच के प्रमाणपत्र जारी हो गया, जो गंभीर मामला है।

क्रॉस चेकिंग की होना चाहिए व्यवस्था

यह मामला प्रशासनिक कार्यशैली में सुधार की जरूरत को दर्शाता है। सरकारी दस्तावेजों की जांच और क्रॉस चेकिंग प्रक्रिया को सख्त किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

लोक सेवा केंद्र के संचालकों और कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण और जागरूकता देने की भी आवश्यकता है ताकि वे संवेदनशील दस्तावेजों को ठीक ढंग से जारी कर सकें।

ये भी पढ़ें...

सहकारी बैंकों की मजबूती के लिए 300 करोड़ की आर्थिक मदद, मगर क्यों…

पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, कांस्टेबल पर गिरी एसपी की गाज

घोटाले के बाद अब एमपी में नर्सिंग फर्जीवाड़ा! कॉपियों की जांच को लेकर सामने आई बड़ी गड़बड़ी

जासूसी मामले में एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप

FAQ (अकसर पूछे जाने वाले सवाल)

  1. मृत्यु प्रमाण पत्र में गलत नाम होने पर क्या करें?
    यदि मृत्यु प्रमाण पत्र में नाम गलत लिखा गया हो, तो तुरंत तहसीलदार कार्यालय या लोक सेवा केंद्र से संपर्क कर सुधार हेतु आवेदन करें। त्रुटि सुधार के बाद नया प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
  2. मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में कौन जिम्मेदार होता है?
    मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी लोक सेवा केंद्र या तहसील कार्यालय की होती है, जहां संबंधित अधिकारी इस प्रक्रिया का पालन करते हैं।
  3. ऐसे मामलों में कौन-कौन सी कार्रवाई होती है?
    लापरवाही या गलती पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को नोटिस, पेनल्टी या जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। सुधारात्मक कदम उठाने के लिए प्रशिक्षण भी अनिवार्य किया जाता है।
फर्जी डेथ सर्टिफिकेट | जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र



Tags:
  • भिंड
  • पेनल्टी
  • तहसीलदार
  • जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
  • फर्जी डेथ सर्टिफिकेट
  • लोक सेवा केंद्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा