भोपाल में फिर सामने आई शिक्षक की घिनौनी करतूत, 2 साल तक नाबालिग छात्र संग करता रहा गलत काम
Sourabh Bhatnagar | Sept 22, 2024, 16:05 IST
नहीं
भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्र के यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Bhopal: राजधानी भोपाल में अभी 2 बच्चियों से रेप का मामला शांत भी नहीं हुआ था, और अब एक नाबालिग छात्र के यौन शोषण का मामला सामने आ गया है। मामला भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल के केमेस्ट्री टीचर से जुड़ा हुआ है। टीचर पर एक छात्र के यौन शोषण आरोप है। बताया जा रहा है कि टीचर 2 साल तक छात्र को फेल करने की धमकी देकर उसका अश्लील वीडियो बनाता रहा।
ये भी पढ़ें...भोपाल में एक और बच्ची से ज्यादती की खबर, पुलिस ने वैन में बैठे बच्चों के लिए बयान
मामला शहर के कटारा हिल्स क्षेत्र में संचालित एक स्कूल के शिक्षक से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में स्कूल में आयोजित हुई परीक्षा में छात्र 2 विषयों में फेल हुआ तो आरोपी शिक्षक ने उसे बाहर मिलने को कहा। शिक्षक उसे पास कराने का लालच देकर कार में एक सुनसान जगह ले गया और घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि इस दौरान शिक्षक ने छात्र का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद शिक्षक वीडियो को छात्र के माता-पिता व स्कूल के अन्य छात्रों को भेजने की धमकी देता था। आपको बता दें कि यह सिलसिला करीब 2 साल तक चलता रहा।
शिक्षक से थक-हारकर छात्र ने इसकी शिकायत स्कूल में की और फिर बात छात्र के माता-पिता तक पहुंची। छात्र के माता-पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें...भोपाल में मासूम से रेप का मामला : स्कूल को किया सील, मान्यता रद्द करने की कवायद शुरू
घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, मध्य प्रदेश में बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। भोपाल में 10वीं के एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा किए गए यौन शोषण की खबर से मन आहत है। जिन बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है, मेरे प्रदेश में उनका वर्तमान खराब हो रहा है। पिछले चार दिनों में बच्चों के साथ दुष्कर्म का यह तीसरा मामला है और सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है।
यह घटना हमें सोचने पर मजबूर कर देती है- अगर स्कूल जैसी जगह पर भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, तो अभिभावक किस भरोसे अपने बच्चों को स्कूल भेजें?
आखिर सरकार बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल क्यों हो रही है? मुख्यमंत्री जी, मध्य प्रदेश में कब बच्चे बिना डर के घर से बाहर निकल पाएंगे?
ये भी पढ़ें...भोपाल में एक और बच्ची से ज्यादती की खबर, पुलिस ने वैन में बैठे बच्चों के लिए बयान
सुनसान जगह ले जाकर किया यौन शोषण
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
ये भी पढ़ें...भोपाल में मासूम से रेप का मामला : स्कूल को किया सील, मान्यता रद्द करने की कवायद शुरू
प्रदेश में हालात चिंताजनक हैं: जीतू पटवारी
यह घटना हमें सोचने पर मजबूर कर देती है- अगर स्कूल जैसी जगह पर भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, तो अभिभावक किस भरोसे अपने बच्चों को स्कूल भेजें?
आखिर सरकार बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल क्यों हो रही है? मुख्यमंत्री जी, मध्य प्रदेश में कब बच्चे बिना डर के घर से बाहर निकल पाएंगे?
मध्य प्रदेश में बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। भोपाल में 10वीं के एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा किए गए यौन शोषण की खबर से मन आहत है।
जिन बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है, मेरे प्रदेश में उनका वर्तमान खराब हो रहा है। पिछले चार…
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) September 22, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari