विधानसभा में प्रश्न लगते ही भोज विश्वविद्यालय में 'भर बरसात' लगी आग !

Ravi Awasthi | Published:
Share
Bhoj Open University
Photograph: (The Sootr)

यशोदा विहार कालोनी, कोलार रोड स्थित भोज मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। हादसे में पुस्तकालय की कुछ पुस्तकें, पर्दे व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।

BHOPAL. यशोदा विहार कालोनी,कोलार रोड स्थित भोज मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। हादसे में पुस्तकालय की कुछ पुस्तकें,पर्दे व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। छह दर्जन से अधिक अवैध नियुक्तियों को लेकर विश्वविद्यालय पहले ही विवादों में रहा है। विधानसभा के मानसून सेशन में यह मामला एक बार फिर गर्माने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें.. धोखे की डिग्री! ‘बी’ ग्रेड बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी की पीएचडी फैक्ट्री का नया खुलासा

आग लगते ही अमला हुआ रफूचक्कर

चूना भट्टी,भोपाल पुलिस के अनुसार,आगजनी शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन तब तक वि​श्वविद्यालय का अमला घटना स्थल वाले कक्ष में ताला डालकर जा चुका था।अन्य कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर नहीं मिले। इसके चलते पुलिस को मौका मुआयना टालना पड़ा।

बहरहाल,प्राथमिक सूचना में बताया गया कि आग से पुस्तकालय की कुछ पुस्तकों व खिड़कियों में लगे पर्दे जले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले में विवि के रजिस्ट्रार डॉ.सुशील मंंडेरिया ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। वहीं, प्रभारी सहायक रजिस्ट्रार नितिन सांगले से विवि प्रशासन का पक्ष जानने कई बार प्रयास किए गए,लेकिन उन्होंने फोन कॉल्स रिसीव नहीं किए।

यह भी पढ़ें.. विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों के 310 पद खाली, जल्द होगी नियुक्ति

अवैध नियुक्तियों का मामला गर्माने के आसार

भोज यूनिवर्सिटी में कालांतर में हुई अवैध नियुक्तियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मप्र विधानसभा के पिछले सत्र में ही उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया था। यहां तक कि पूर्व में हुई जांच में आरोप सही पाए जाने पर सरकार ने नियुक्तियां रद्द कर दी थी,लेकिन विवि प्रशासन ने अपनी हठधर्मिता से इन्हें जारी रखा। 'द सूत्र'ने भी अवैध नियुक्तियों के मामलों को बीते माह प्रमुखता से उठाया था।

यह भी पढ़ें.. MP News: शिक्षा के नाम पर खिलवाड़, भोज मुक्त विश्वविद्यालय में गड़बड़ियों की भरमार !

इसी माह शुरू हो रहे विधानसभा के पावस सत्र में यह मामला एक बार फिर गर्माने के आसार हैं। बताया जाता है कि अवैध नियुक्तियों व मंत्री के आश्वासन पर हुई जांच को लेकर विधायकों की ओर से एक बार फिर सवाल लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें.. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों को सोशल मीडिया पर चुप रहने का आदेश

उच्च शिक्षा विभाग ने जवाब तलब किया

हायर एज्यूकेशन विभाग ने हाल ही में विवि प्रशासन को पत्र लिखकर सदन से जुड़े सवालों के जवाब तलब किए हैं,लेकिन इसी बीच भर बरसात के मौसम में ​विवि परिसर में लगी आग ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • भोपाल
  • मप्र
  • भोज
  • भोज यूनिवर्सिटी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर