Bhojshala ASI Survey: 58वें दिन कमल पुष्प की आकृति का पत्थर मिला

Jitendra Shrivastava | May 18, 2024, 24:01 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के धार में भोजशाला में 58वें दिन शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( ASI ) की टीम ने गर्भगृह के साथ ही बाहरी परिसर में मिट्टी हटाने का काम किया। उत्तर दिशा में खोदाई के दौरान कुछ और अवशेष मिले हैं...

Dhar Bhojshala Survey: हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने दावा किया कि इसमें एक सफेद पत्थर का अवशेष मिला है। इस पर कमल के फूल की आकृति दिखाई दे रही है। भोजशाला में 58वें दिन शनिवार, 18 मई को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( ASI ) की टीम ने गर्भगृह के साथ ही बाहरी परिसर में मिट्टी हटाने का काम किया। उत्तर दिशा में खोदाई के दौरान कुछ और अवशेष मिले हैं।

शनिवार को खेत में दूसरे ब्लाक में खुदाई

हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने दावा किया कि इसमें एक सफेद पत्थर का अवशेष मिला है। इस पर कमल के फूल की आकृति दिखाई दे रही है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व भी खेत में खोदाई का काम शुरू हुआ था, जो कुछ दिनों से बंद था। शनिवार को खेत में दूसरे ब्लाक में खोदाई शुरू की गई।

टीम ने मशीनों को लाने की तैयारी शुरू की

उल्लेखनीय है कि गत दिवस भोजशाला (Bhojshala ASI Survey) के भीतरी परिसर में खुदाई के दौरान तीन दीवारनुमा आकृति मिली थी। इसमें 15 से 16 फीट तक खुदाई हो चुकी है। अब वहां अधिक गहराई तक खुदाई संभव नहीं है। बड़े आकार के पत्थर बाधा बन गए हैं। ऐसे में दूसरे छोर से खोदाई शुरू की गई है। वैज्ञानिक सर्वे के लिए टीम ने मशीनों को लाने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 15 दिन पूर्व भी खेत में खोदाई का काम शुरू हुआ था, जो बाद में बंद हो गया था। शनिवार को खेत में दूसरे ब्लाक में खोदाई की गई। शनिवार को एएसआइ के 19 सदस्यों की टीम के साथ 35 मजदूरों ने सर्वे किया। इसमें भोजशाला में यज्ञ कुंड के पास भी सर्वे जारी रहा।

शनिवार को भोजशाला में ब्रशिंग, क्लीनिंग का काम हुआ

पिछले दिन भोजशाला के भीतरी परिसर में खुदाई के दौरान तीन दीवारनुमा आकृति मिली थी। यहां 15 से 16 फीट तक खुदाई हो चुकी है। हालांकि, अब अधिक गहराई तक खुदाई संभव नहीं है। बड़े आकार के पत्थर बाधा बन गए हैं। ऐसे में दूसरे छोर से खुदाई शुरू की गई है। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को भोजशाला में ब्रशिंग, क्लीनिंग के साथ ही फोटोग्राफी का काम हुआ है, वहीं भोजशाला के पिछले क्षेत्र में खेत में खुदाई शुरू हुई है।

Tags:
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
  • Bhojshala ASI Survey
  • भोजशाला में 58वें दिन
  • हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा