भोजशाला में अब पूरे साल पूजा, ASI ने जारी किया नया आदेश, नमाज का पुराना आदेश रद्द

Sanjay Gupta | May 16, 2026, 21:07 IST
Share
Bhojshala
Bhojshala

धार भोजशाला पर अब ASI ने अहम आदेश जारी कर दिया। इसके तहत अब परिसर में नमाज को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि, पूजा गतिविधि किस तरह होगी और प्रवेश का समय क्या होगा यह एएसआई, जिला प्रशासन से चर्चा कर तय करेगा।

Indore: धार भोजशाला मां वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर है। हाईकोर्ट इंदौर द्वारा यह फैसला अहम था। अब इसी 242 पेज के आदेश और इसमें दिए गए निर्देशानुसार एएसआई ने भी अहम आदेश जारी कर दिया है। साल 2003 के पुराने आदेश को रद्द कर दिया। पूजा की गतिविधि को हर समय के लिए मान्य किया गया। अब नमाज नहीं होगी।

आदेश में अब भोजशाला व संस्कृत पाठशाला लिखा

अभी तक एएसआई के आदेश में इस परिसर को भोजशाला व कमाल मौला मस्जिद परिसर कहा जाता था। लेकिन अब नए आदेश में इसे राजा भोज द्वारा स्थापित भोजशाला व संस्कृत पाठशाला कहा गया। यानी इसे अब कमाल मौला मस्जिद नहीं माना गाया है।

bhojshala
bhojshala

bhojshala
bhojshala

आदेश में यह लिखा गया है

इसके साथ ही आदेश में लिखा है कि भोजशाला संस्कृत भाषा, साहित्यव के अध्ययन, अनुसंधान का केंद्र रहा है। साथ ही
मां वाग्देवी/ सरस्वती पूजा के लिए समर्पित एक मंदिर था। इसलिए हिंदू समुदाय को देवी सरस्वती के पूजा की प्रथा के संबंध में भोजशाला परिसर में अप्रतिबंधित पहुंच रहेगी।

  • साल 1958 आदेश के तहत यह एएसआई संरक्षित स्थल है। इसलिए यहां आंगतुक/हिंदू श्रद्धालुओं के प्रवेश का समय पुरातत्व विभाग द्वारा जिला प्रशासन से सुझाव लेकर तय किया जाएगा।
  • हिंदू समुदाय द्वारा शिक्षा व पूजा के लिए गतिविधियों को पुरात्तव विभाग द्वारा प्रशासन से चर्चा के बाद किया जाएगा। इसमें 1958 एक्ट के तहत स्थल के संरक्षण और सुरक्षा को तय किया जाएगा।

साल 2003 का आदेश निरस्त किया

इसके साथ सबसे अहम रहा कि एएसआई (आर्कियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ) ने अपने आदेश में पूर्व के सभी आदेश निरस्त कर दिए। खासकर 7 अप्रैल 2003 का आदेश। इसी आदेश के तहत ही परिसर में हिंदू पूजा को लेकर कुछ प्रतिबंध लगे थे और मुस्लिम पक्ष को नमाज के अधिकार भी मिले थे। यह आदेश हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके कारण हिंदू समुदाय के अधिकार प्रभावित हो रहे थे। अब एएसआई ने भी इस आदेश को रद्द कर दिया है।

ये भी पढ़ें...

भोजशाला अब अयोध्या मॉडल पर होगी विकसित, फैसला राम मंदिर जैसा, माहौल बिगाड़ने पर होगी सख्ती- सीएम

हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में हुई मां वाग्देवी की पहली पूजा

भोजशाला पर बोले दिग्विजय सिंह- ये ASI संरक्षित स्थल, सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि क्या पूजा होगी

भोजशाला पर बोले सीएम मोहन यादव- मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से लाने को राज्य सरकार करेगी प्रयास

Tags:
  • एएसआई
  • भोजशाला
  • हाईकोर्ट इंदौर
  • धार भोजशाला
  • मुस्लिम पक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच