भोपाल के 90 डिग्री रेलवे ओवरब्रिज मामले में सस्पेंड हुए सभी सात इंजीनियर बहाल
Aman Vaishnav | May 09, 2026, 13:36 IST
bhopal 90 degree railway overbridge engineers reinstated
भोपाल के चर्चित 90 डिग्री वाले ओवरब्रिज मामले में सस्पेंड हुए सात इंजीनियरों को बहाल कर दिया गया है। अजीब बात यह है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बहाली की नोटशीट पर अपनी टीप लिखी है।
भोपाल के ऐशबाग में बना एक रेलवे ओवरब्रिज पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा इसकी खूबसूरती की नहीं, बल्कि इसके अजीबोगरीब डिजाइन की है।
इस ब्रिज में एक मोड़ ऐसा है जो बिल्कुल 90 डिग्री के एंगल पर मुड़ता है। सोशल मीडिया पर इस ब्रिज को लेकर लोगों ने खूब मीम्स बनाए और इंजीनियरों की काबिलियत पर सवाल उठाए।
अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। सरकार ने इस लापरवाही के लिए जिन सात इंजीनियरों को सस्पेंड किया था, उन्हें अब वापस काम पर बहाल कर दिया गया है।
![8ou9bus8_bhopal-aishbagh-bridge_625x300_13_June_25-451096]()
अजीब बात यह है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बहाली की नोटशीट पर अपनी टीप लिखी है। उन्होंने लिखा है, 23 जून 2025 से ये सस्पेंड चल रहे थे, इन्हें बहाल कर दो।
सस्पेंड होने के बाद दोनों प्रभारी चीफ इंजीनियर ईएनसी ऑफिस में अटैच किए गए थे। जबकि बाकी इंजीनियर भोपाल के मैदानी ऑफिस में थे। अब बहाल होने के बाद सभी को ईएनसी ऑफिस में ही तैनात किया जाएगा।
![6e75ebef-093]()
इस मामले में चीफ इंजीनियर संजय खांडे को डिजाइन के गलत अनुमोदन के लिए दोषी ठहराया गया है। वहीं चीफ इंजीनियर जीपी वर्मा पर आरओबी निर्माण में गलत तरीके से काम करवाने का आरोप है।
इसके अलावा प्रभारी ईई शबाना रज्जाक और सहायक यंत्री शानुल सक्सेना ने बिना रेलवे की अनुमति के जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग का अनुमोदन किया था।
उप यंत्री उमाशंकर मिश्रा ने भी बिना रेलवे की सहमति के ड्राइंग को मंजूरी दी थी। रवि शुक्ला, प्रभारी एसडीओ, ने काम में गलती की थी।
साथ ही प्रभारी ईई जावेद शकील ने अपने पद के मुताबिक जिम्मेदारी नहीं निभाई थी। आखिर में सेवानिवृत्त प्रभारी अधीक्षण यंत्री एमपी सिंह ने सेवा में रहते हुए डिजाइन को मंजूरी दी।
![f734ab75-f36]()
जानकारी के अनुसार विभागीय सस्पेंड किए गए सात इंजीनियरों को पहले आरोप पत्र जारी किए गए थे। सभी ने अपना जवाब पेश किया है। इसमें डिजाइन विंग से जुड़े इंजीनियरों ने अपनी गलती नहीं मानी है। इसलिए उनके जवाब का परीक्षण करने के बाद बिना किसी कार्रवाई के उन्हें बहाल कर दिया गया है।
विभागीय जांच के आदेश के बाद अब एक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। ये अधिकारी बयान, साक्ष्य और जवाब का परीक्षण करेगा। इस प्रक्रिया में 4 से 5 महीने का वक्त लग सकता है।
बहाली के आदेश में यह भी साफ किया गया है कि, पीडब्ल्यूडी के ब्रिज डिवीजन में तत्कालीन प्रभारी चीफ इंजीनियर जीपी वर्मा, तत्कालीन एसडीओ रवि शुक्ला और तत्कालीन उप यंत्री उमाशंकर मिश्रा के मामले में विभागीय जांच जारी रहेगी। बाकी अधिकारियों के खिलाफ कोई विभागीय जांच नहीं होगी।
![acc445ca-60f]()
भोपाल के ऐशबाग में बने 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज का टर्निंग वाला हिस्सा फिर से बन रहा है। पीडब्ल्यूडी रेलवे के साथ मिलकर ब्रिज को नया डिजाइन कर रहा है। हालांकि यह काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण हर रोज हजारों लोग परेशान हो रहे हैं।
मामला सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से जांच करवाई थी। एनएचएआई ने ब्रिज के बारे में अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें कहा गया था कि 35-40 किमी प्रति घंटा से अधिक की गति से गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। इससे अधिक स्पीड में गाड़ी चली तो हादसा हो सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
साल भर सोया PWD, अब जांच के नाम पर लीपापोती? 90 डिग्री ब्रिज कांड में जवाबदेही पर बड़े सवाल
भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज बनाने वाले अफसर को बचाने की तैयारी
साल भर सोया PWD, अब जांच के नाम पर लीपापोती? 90 डिग्री ब्रिज कांड में जवाबदेही पर बड़े सवाल
90 डिग्री ब्रिज घोटाला: 90 डिग्री ब्रिज पर नया मोड़! PWD मंत्री का बड़ा बयान, ब्रिज को बताया सही
इस ब्रिज में एक मोड़ ऐसा है जो बिल्कुल 90 डिग्री के एंगल पर मुड़ता है। सोशल मीडिया पर इस ब्रिज को लेकर लोगों ने खूब मीम्स बनाए और इंजीनियरों की काबिलियत पर सवाल उठाए।
अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। सरकार ने इस लापरवाही के लिए जिन सात इंजीनियरों को सस्पेंड किया था, उन्हें अब वापस काम पर बहाल कर दिया गया है।
8ou9bus8_bhopal-aishbagh-bridge_625x300_13_June_25-451096
PWD मंत्री ने नोटशीट लिखी
सस्पेंड होने के बाद दोनों प्रभारी चीफ इंजीनियर ईएनसी ऑफिस में अटैच किए गए थे। जबकि बाकी इंजीनियर भोपाल के मैदानी ऑफिस में थे। अब बहाल होने के बाद सभी को ईएनसी ऑफिस में ही तैनात किया जाएगा।
6e75ebef-093
किन-किन पर हुई कार्रवाई?
इसके अलावा प्रभारी ईई शबाना रज्जाक और सहायक यंत्री शानुल सक्सेना ने बिना रेलवे की अनुमति के जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग का अनुमोदन किया था।
उप यंत्री उमाशंकर मिश्रा ने भी बिना रेलवे की सहमति के ड्राइंग को मंजूरी दी थी। रवि शुक्ला, प्रभारी एसडीओ, ने काम में गलती की थी।
साथ ही प्रभारी ईई जावेद शकील ने अपने पद के मुताबिक जिम्मेदारी नहीं निभाई थी। आखिर में सेवानिवृत्त प्रभारी अधीक्षण यंत्री एमपी सिंह ने सेवा में रहते हुए डिजाइन को मंजूरी दी।
f734ab75-f36
इंजीनियरों ने नहीं मानी अपनी गलती
एक अधिकारी की होगी नियुक्ति
बहाली के आदेश में यह भी साफ किया गया है कि, पीडब्ल्यूडी के ब्रिज डिवीजन में तत्कालीन प्रभारी चीफ इंजीनियर जीपी वर्मा, तत्कालीन एसडीओ रवि शुक्ला और तत्कालीन उप यंत्री उमाशंकर मिश्रा के मामले में विभागीय जांच जारी रहेगी। बाकी अधिकारियों के खिलाफ कोई विभागीय जांच नहीं होगी।
acc445ca-60f
हजारों लोग हो रहे परेशान
40+ स्पीड पर खतरा
ये खबरें भी पढ़िए...
साल भर सोया PWD, अब जांच के नाम पर लीपापोती? 90 डिग्री ब्रिज कांड में जवाबदेही पर बड़े सवाल
भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज बनाने वाले अफसर को बचाने की तैयारी
साल भर सोया PWD, अब जांच के नाम पर लीपापोती? 90 डिग्री ब्रिज कांड में जवाबदेही पर बड़े सवाल
90 डिग्री ब्रिज घोटाला: 90 डिग्री ब्रिज पर नया मोड़! PWD मंत्री का बड़ा बयान, ब्रिज को बताया सही
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari