महाशिवरात्रि पर ड्यूटी में बरती लापरवाही, ACP साहिबा पर हो गया बड़ा एक्शन
thesootr Desk | Mar 02, 2025, 14:33 IST
ACP Anita Sharma
मध्यप्रदेश में कमिश्नरेट में पहली बार एसीपी (ACP) को सजा मिली है। ACP को ड्यूटी में लापरवाही के चलते ये सजा मिली है। ऐसी कार्रवाई जिले में पहली बार हुई है।
एमपी में पहली बार कमिश्नरेट पुलिस सेवा में तैनात एक उच्च अधिकारी को सजा दी गई है। यह सजा एसीपी (ACP) अनीता प्रभा शर्मा को ड्यूटी के दौरान गायब रहने के चलते दी गई है। इस फैसले के तहत एसीपी अनीता शर्मा से 2 थानों का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब इन थानों का प्रभार दूसरे अधिकारियों को सौंपा गया है।
महाशिवरात्रि पर्व के दिन एसीपी अनीता प्रभा शर्मा ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहीं। जबकि उस दिन शोभायात्रा निकाली जा रही थी जो राजधानी भोपाल के कई संवेदनशील जगहों से गुजरी थी। ऐसे में माहौल बिगड़ने की संभावना पैदा हो रही थी। महाशिवरात्रि के दिन लाखों श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल होते हैं।
डीसीपी (DCP) रियाज इकबाल ने इस मामले में तत्काल एक सख्त कार्रवाई की। उन्होंने एसीपी अनीता प्रभा शर्मा से कोतवाली और तलैया थाने का प्रभार छीन लिया और उन्हें श्यामला हिल्स थाने की जिम्मेदारी दी है। इसके बाद कोतवाली थाना का प्रभार शाहजहानाबाद के एसीपी निहित उपाध्याय और तलैया थाने का प्रभार हनुमानगंज के एसीपी राकेश बघेल को सौंपा गया।
डीसीपी रियाज इकबाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "इस तरह की कार्रवाई महकमे में एक चेतावनी है।" उनका कहना था कि पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखना आवश्यक है और भविष्य में कोई भी अधिकारी लापरवाही नहीं करेगा। बता दें यह सजा कमिश्नरेट पुलिस के इतिहास में पहली बार दी गई है, जब एक उच्च अधिकारी को ड्यूटी से नदारद रहने के कारण दंडित किया गया।
महाशिवरात्रि पर ड्यूटी से गायब रहीं ACP
2 थानों का था प्रभार
शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। ऐसे समय में पुलिस अधिकारियों की गैर मौजूदगी प्रशासनिक स्तर पर चिंता बढ़ाने वाली थी। एसीपी अनीता प्रभा शर्मा को कोतवाली और तलैया थाना क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया था, जो इस दिन विशेष रूप से संवेदनशील थे। लेकिन उनकी अनुपस्थिति के कारण प्रशासन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
DCP ने लिया एक्शन
पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari