भोपाल से दिल्ली उड़ान भरने वाले यात्रियों को झटका , फ्लाइट 20 दिन के लिए रद्द

Aman Vaishnav | Published:
Share
bhopal airport new summer schedule delhi mumbai flights
bhopal airport new summer schedule delhi mumbai flights

भोपाल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। एयर इंडिया ने सुबह 8 बजे वाली अपनी फ्लाइट कुछ समय के लिए रद्द कर दी है। फ्लाइट कब से शुरु होगी ये जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

NEWS IN SHORT

  • एयर इंडिया की सुबह 8 बजे वाली भोपाल-दिल्ली फ्लाइट 28 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दी गई है।
  • एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार 29 मार्च से समर शेड्यूल शुरू होते ही दिल्ली फ्लाइट फिर चालू होगी।
  • भोपाल से मुंबई के बीच अब कुल चार फ्लाइट्स चलेंगी।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस जल्द ही भोपाल-बेंगलुरु रूट पर नई हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में है।
  • इंडिगो की सुबह 7:55 बजे वाली भोपाल-अहमदाबाद फ्लाइट जल्द ही बंद की जा सकती है।

News In Detail

एयर इंडिया ने भोपाल से दिल्ली के बीच सुबह 8 बजे वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया है। नए शेड्यूल के हिसाब से अब 28 मार्च तक दिल्ली के लिए सुबह कोई फ्लाइट नहीं उड़ेगी। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि 29 मार्च से समर शेड्यूल शुरू होते ही यह फ्लाइट फिर से चालू हो जाएगी।

98e00f72-93f
98e00f72-93f


फ्लाइट रद्द होने का कारण

एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि कुछ ऑपरेशनल कारणों से इस फ्लाइट का संचालन अभी के लिए रोक दिया गया है। लेकिन 29 मार्च से समर शेड्यूल शुरू होने के बाद यह सेवा फिर से चालू हो जाएगी।

इस फ्लाइट के रद्द होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फिलहाल दूसरी फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ेगा।

मुंबई के लिए एक दिन में चार फ्लाइट्स

एयर इंडिया अब भोपाल से मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी ने शाम 7 बजे की फ्लाइट के लिए स्लॉट की मांग की है। यह फ्लाइट शुरू होती है तो भोपाल से मुंबई के बीच अब रोजाना चार फ्लाइट्स होंगी। इससे यात्रियों के पास ज्यादा ऑप्शंस होंगे।

फिलहाल भोपाल से मुंबई के लिए तीन फ्लाइट्स चल रही हैं। इनमें इंडिगो की सुबह 11:50 बजे वाली फ्लाइट है। साथ ही एयर इंडिया की दोपहर 2:05 बजे और फिर इंडिगो की एक और फ्लाइट शाम 5:15 बजे है।

35738b6d-c7c
35738b6d-c7c


भोपाल-बेंगलुरु पर फ्लाइट

समर सीजन के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल-बेंगलुरु रूट पर भी फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए पहले ही स्लॉट ले लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि समर शेड्यूल के तहत इस रूट पर फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं।

4cbd2d3d-d3a
4cbd2d3d-d3a


बंद हो सकती है ये फ्लाइट

इंडिगो की भोपाल (राजा भोज एयरपोर्ट) से अहमदाबाद जाने वाली सुबह 7:55 बजे की फ्लाइट बंद हो सकती है। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि, कंपनी की 10% क्षमता में कटौती की योजना के तहत इस फ्लाइट को फिलहाल बंद किया जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मार्च से शुरू होगी अंबिकापुर - दिल्ली फ्लाइट, जानें पूरा शेड्यूल

अब बिना किसी चार्ज के कैंसिल होगा एयर टिकट, DGCA ने बदला रिफंड का नियम

IRCTC टूर पैकेज: कम पैसों में करें एमपी की शानदार यात्रा, ऐसे करें बुक

सस्ता हुआ विदेश दौरा: भोपाल-इंदौर से सीधे यूरोप-यूके ले जाएगा IRCTC!

Tags:
  • दिल्ली
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस
  • मुंबई
  • अहमदाबाद
  • फ्लाइट
  • राजा भोज एयरपोर्ट
  • एयरपोर्ट प्रबंधन
  • एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर