भोपाल में दो कानून' नहीं चल सकते: सांसद आलोक शर्मा की पुलिस कमिश्नर से दो टूक

Sanjay Dhiman | Published:
Share
bhopal-alarok-sharma-police-commissioner-meeting
Photograph: (the sootr)

भोपाल में दो अलग-अलग कानूनों के चलते असमंजस की स्थिति बन रही है। सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने एक समान कानून लागू करने की मांग की।

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने हाल ही में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से एक महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस बैठक में सांसद शर्मा ने शहर में दुकानों के खुले रहने के समय और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गहरी चर्चा जताई। सांसद ने कहा कि भोपाल में दो अलग-अलग कानून नहीं चल सकते। यह स्थिति शहरवासियों के लिए समस्या पैदा कर रही है।

एक शहर में लागू है दो तरह के कानून

भोपाल में एक तरफ जहां 10 बजे रात को सारी दुकानें बंद कर दी जाती हैं, वहीं पुराने शहर के कुछ हिस्सों में देर रात तक दुकाने खुली रहती हैं। आलोक शर्मा का कहना है कि ऐसा नहीं चल सकता। यहां असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। शहर में चाकूबाजी जैसी घटनाएं बढ़ती हैं।

आलोक शर्मा ने यह भी कहा कि यदि पुराने भोपाल के इलाकों में दुकानें खुलती हैं, तो ये कानून के खिलाफ है। सांसद ने कहा कि यह स्थिति शहर के लिए सही नहीं है और इसके लिए भोपाल कलेक्टर को एक नया कानून जारी करना चाहिए।

एक समान कानून की आवश्यकता

सांसद आलोक शर्मा ने जोर देकर कहा कि भोपाल में एक ही कानून का पालन सभी को करना होगा। एक कानून जो सभी दुकानदारों और पब के लिए समान हो। देर रात तक पब और बार खुले रहना भी अव्यवस्थित स्थिति को जन्म दे रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कानून का पालन करें और रात का समय सोने के लिए रखें।

भोपाल पुलिस कमिश्नर की तारीफ

मुलाकात के दौरान आलोक शर्मा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और भोपाल कलेक्टर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्थाओं को लेकर दोनों अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं। इसके अलावा सांसद ने नगर निगम से 10 करोड़ रुपए के फंड का भी जिक्र किया, जिसका उपयोग चौराहों को सुधारने और लेफ्ट टर्न को ठीक करने में किया जाएगा।

अतिक्रमण पर कार्रवाई

बड़े तालाब के आसपास अतिक्रमण की समस्या को लेकर भी सांसद ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बड़े तालाब के 50 मीटर के दायरे में किसी को भी अतिक्रमण की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने मानस भवन के पास झुग्गी बस्तियों में हो रही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया का समर्थन किया।

जीतू पटवारी पर पलटवार

आलोक शर्मा ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इंदौर में जाकर राजनीति करनी चाहिए। भोपाल की जनता सब जानती है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है। उन्होंने यह भी कहा कि "गलत लोगों का समर्थन करना ठीक नहीं है"।

यह खबरें भी पढ़ें...

IAS शिल्पा गुप्ता की मनमानी के खिलाफ शिक्षकों की बड़ी जीत, हाईकोर्ट ने दिया 100% वेतन का आदेश

TET मामले में एमपी सरकार को राहत, सुप्रीम कोर्ट में 13 मई को सुनवाई तय

एमपी हाउसिंग बोर्ड की कमान संभाल सकते हैं ओम जैन, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

एमपी के बीजेपी नेता देंगे परीक्षा, ट्रेनिंग हॉल में एंट्री से पहले मोबाइल भी करना होगा जमा

Tags:
  • जीतू पटवारी
  • अतिक्रमण
  • भोपाल कलेक्टर
  • भोपाल सांसद आलोक शर्मा
  • भोपाल पुलिस कमिश्नर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर