भोपाल ड्रग्स मामला : पुलिस पूछताछ से बचने के लिए आरोपी पाटीदार ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Ravi Singh | Oct 11, 2024, 18:14 IST
bhopal bagroda drugs
ड्रग मामले के आरोपी ने पूछताछ से बचने के लिए खुद को गोली मार ली। ड्रग मामले के आरोपी हरीश अंजाना ने पूछताछ के दौरान प्रेम सुख पाटीदार का नाम लिया था। जिसके बाद से पुलिस प्रेम सुख पाटीदार की तलाश कर रही थी।
भोपाल में पकड़े गए 1800 करोड़ रुपए के ड्रग मामले में आरोपी ने खुद को गोली मार ली है। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्रग मामले के आरोपी हरीश आंजना ने पूछताछ में प्रेम सुख पाटीदार का नाम लिया था। जिसके बाद से गुजरात एटीएस, सेंट्रल नारकोटिक्स और मंदसौर पुलिस प्रेम सुख पाटीदार की तलाश कर रही थी।
मंदसौर के हरीश आंजना ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि ड्रग्स बनाने के उपकरण महाराष्ट्र से मंगवाए जाते थे। और केमिकल गुजरात के वलसाड से आते थे। इसके अलावा प्रेमसुख पाटीदार नाम के शख्स का नाम भी सामने आया था। जो ड्रग्स का मुख्य सप्लायर रहा है। तभी से प्रेम पाटीदार पुलिस की रडार पर था।
मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद कहना है कि आरोपी प्रेम सुख पाटीदार को पुलिस ने नहीं पकड़ा है। आरोपी खुद पुलिस स्टेशन आया और पूछताछ से बचने के लिए खुद को गोली मार ली है। एसपी ने बताया कि आरोपी से तबीयत ठीक होने के बाद पुछताछ की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल में 1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद, NCB और ATS गुजरात की टीम ने दो को किया गिरफ्तार
भोपाल ड्रग्स केस में गिरफ्तार हरीश आंजना, डिप्टी सीएम देवड़ा का दिखाता है रसूख, बीजेपी युवा मोर्चा से भी जुड़ा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी ) और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की संयुक्त टीम ने 6 अक्टूबर को बगरोदा फैक्ट्री पर छापा मारकर ये ड्रग्स जब्त की थी। इसकी कीमत 1814 करोड़ रुपए थी। पुलिस और एटीएस की जांच में पता चला है कि इस नेटवर्क के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। मंदसौर से शुरू होकर यह ड्रग कई राज्यों में सप्लाई की जा रही थी। अब तक की जांच में कई बड़े नाम सामने आए हैं।
भोपाल में मिली 1814 करोड़ रुपए की ड्रग्स (एमडी- मेफेड्रोन) मामले में गिरफ्तार मंदसौर के हरीश आंजना डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के नाम का उपयोग करता था। उसका सोशल मीडिया अकाउंट उनके साथ फोटो और वीडियो से भरा पड़ा है।
ड्रग्स का मुख्य सप्लायर था प्रेम
पूछताछ से बचने के लिए मारी गोली : पुलिस
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल में 1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद, NCB और ATS गुजरात की टीम ने दो को किया गिरफ्तार
भोपाल ड्रग्स केस में गिरफ्तार हरीश आंजना, डिप्टी सीएम देवड़ा का दिखाता है रसूख, बीजेपी युवा मोर्चा से भी जुड़ा
बगरोदा फैक्ट्री पर छापा
आरोपी आंजना डिप्टी सीएम का नाम लेता था
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari