बाणगंगा बस हादसे के बाद टीटी नगर थाना टीआई लाइन अटैच, इन थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर
Rohit Sahu | May 16, 2025, 10:13 IST
ti banganga
भोपाल बाणगंगा हादसे में जांच लापरवाही के चलते टीटी नगर थाना प्रभारी को हटाया गया है। इसके साथ ही ये भी खुलासा हुआ है कि बस चालक विशाल के पास वैध लाइसेंस भी नहीं था।
भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर 12 मई को हुए दर्दनाक सड़क हादसे की जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही के चलते टीटी नगर थाने के प्रभारी सुधीर अर्जरिया को देर रात लाइन अटैच कर दिया गया है। अब उनकी जगह मानसिंह चौधरी को टीटी नगर थाने की कमान सौंपी गई है।
यह कदम हादसे की जांच में खामियां उजागर होन पर उठाया गया। टीटी नगर थाना टीआई के अलावा भोपाल पुलिस में कई थानेदारों के तबादले किए गए हैं। इनमें अयोध्या नगर, पिपलानी, श्यामला हिल्स और गांधी नगर थाने के प्रभारियों को बदला गया है। नए थाना प्रभारी (TI) की नियुक्ति की गई है।
![police transfer ti]()
हादसे से जुड़ी जांच को अब कमला नगर पुलिस थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने जानकारी दी कि टीटी नगर पुलिस की जांच में किस स्तर की लापरवाही हुई, इस पर स्वतंत्र जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, वैसे-वैसे जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे के तुरंत बाद आरोपी द्वारा बस का एग्रीमेंट बैकडेट में तैयार किया गया। आरोपी प्रवेश नागर ने पहले यह दावा किया था कि बस सुनील नामक व्यक्ति चला रहा था, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ में सामने आया कि बस विशाल बैरागी चला रहा था।
जांच में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि बस चालक विशाल बैरागी के पास वैध हैवी व्हीकल लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद वह स्कूली बच्चों की बस चला रहा था। यह साफ दर्शाता है कि न केवल नियमों की अवहेलना की गई, बल्कि जानबूझकर गलत जानकारी देकर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश हुई।
यह भी पढ़ें...बारातियों से भरी बस से हुई थी महिला डॉक्टर की दर्दनाक मौत, बिना लाइसेंस बस चला रहा था ड्राइवर
प्रवेश नागर ने मामले को दबाने की मंशा से जानबूझकर झूठी जानकारी दी और विशाल बैरागी की जगह किसी सुनील को बस का ड्राइवर बताया। लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आई। अब विशाल बैरागी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें....भोपाल में बस चेकिंग के दौरान नशे में धुत मिला स्कूल बस ड्राइवर
thesootr links
bus accident | IPS school Bhopal | बस हादसा | भोपाल डॉक्टर की मौत | टीटी नगर थाना | टीआई लाइन अटैच
यह कदम हादसे की जांच में खामियां उजागर होन पर उठाया गया। टीटी नगर थाना टीआई के अलावा भोपाल पुलिस में कई थानेदारों के तबादले किए गए हैं। इनमें अयोध्या नगर, पिपलानी, श्यामला हिल्स और गांधी नगर थाने के प्रभारियों को बदला गया है। नए थाना प्रभारी (TI) की नियुक्ति की गई है।
police transfer ti
स्कूल बस ने सिग्नल पर खड़ी 8 लोगों को कुचला था
हादसे की शुरुआत 12 मई को हुई जब बाणगंगा सिग्नल पर खड़ी भीड़ को एक स्कूल बस ने कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू की, लेकिन शुरुआती जांच में ही गंभीर खामियांं उजागर हुईं।
कमला नगर पुलिस को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी
हादसे के बाद बैकडेट में तैयार हुआ बस एग्रीमेंट
बिना हैवी व्हीकल लाइसेंस चला रहा था बस
यह भी पढ़ें...बारातियों से भरी बस से हुई थी महिला डॉक्टर की दर्दनाक मौत, बिना लाइसेंस बस चला रहा था ड्राइवर
गलत नाम बताकर बचने की कोशिश
यह भी पढ़ें....भोपाल में बस चेकिंग के दौरान नशे में धुत मिला स्कूल बस ड्राइवर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
bus accident | IPS school Bhopal | बस हादसा | भोपाल डॉक्टर की मौत | टीटी नगर थाना | टीआई लाइन अटैच
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari