भोपाल के भौंरी में बनेगी भारत की पहली एआई सिटी, बदल जाएगी MP की तस्वीर

Kaushiki | Feb 05, 2026, 15:46 IST
Share
AI City
AI City

भोपाल के भौंरी में 3700 एकड़ में AI City बनेगी। यहां 20 से ज्यादा ग्लोबल एजेंसियों ने दिलचस्पी दिखाई है। वहीं, IISER रोडमैप तैयार कर रहा है, जिससे रोजगार और रिसर्च में बढ़ोतरी होगी।

नवाबों के शहर भोपाल में अब टेक्नोलॉजी का जादू बिखरेगा! मध्यप्रदेश सरकार ने भौंरी में AI सिटी बनाने का फैसला लिया है। यह प्रोजेक्ट करीब 3700 एकड़ में फैलेगा और भारत को दुनिया के डिजिटल नक्शे पर एक नई पहचान दिलाएगा। इस सिटी में शिक्षा, रिसर्च और बड़ी टेक कंपनियों का मिलाजुला होगा, जो इसे एक अनोखा हब बना देगा। तो, आइए जानते हैं इस AI सिटी की खास बातें!

37 सौ एकड़ में फैलेगा AI का साम्राज्य

ये एआई सिटी कोई छोटा-मोटा प्रोजेक्ट(एआई और डिजिटल मीडिया) नहीं है, बल्कि लगभग 37 सौ एकड़ जमीन पर इसे बसाया जाएगा। इसका विजन बड़ा है।

सरकार यहां एक ऐसा इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम (एआई का प्रभाव) बनाना चाहती है जहां पढ़ाई, रिसर्च और बिजनेस सब एक साथ हों। यहां बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां, वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटीज और नए जमाने के स्टार्टअप्स एक ही जगह पर मिलकर काम करेंगे।

ग्लोबल कंपनियों की लगी कतार

इस एआई सिटी को डेवलप करने में अबतक 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने अपनी गहरी दिलचस्पी दिखाई है। इन कंपनियों ने अपने Expressions of Interest (EOIs) जमा कर दिए हैं। अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के सूत्रों की मानें तो इस महीने यानी फरवरी के अंत तक उस मेन एजेंसी का नाम फाइनल हो सकता है।

भोपाल के भौंरी में 3700 एकड़ जमीन पर बनेगी नॉलेज सिटी, स्टार्टअप्स और  रिचर्स सेंटर मिलकर काम करेंगे, AI हब भी होगा तैयार
भोपाल के भौंरी में 3700 एकड़ जमीन पर बनेगी नॉलेज सिटी, स्टार्टअप्स और रिचर्स सेंटर मिलकर काम करेंगे, AI हब भी होगा तैयार

IISER तैयार कर रहा जीत का फॉर्मूला

भोपाल स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (iiser bhopal) को इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है। IISER इसका रोडमैप और एक्शन प्लान तैयार करेंगे।

अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने IISER को निर्देश दिए हैं कि वे एक ऐसा ब्लूप्रिंट बनाएं जो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरे। आज (5 फरवरी) इसी नॉलेज और एआई सिटी को लेकर एक राष्ट्रीय स्तर की बैठक भी आयोजित की गई है। इसमें प्रोजेक्ट की बारीकियों पर चर्चा हो रही है।

एमपी में विकसित होंगी 3 AI सिटी, राज्य सरकार का बड़ा ऐलान
एमपी में विकसित होंगी 3 AI सिटी, राज्य सरकार का बड़ा ऐलान

रोजगार और रिसर्च का नया केंद्र

इस एआई सिटी का सबसे बड़ा फायदा यहां के युवाओं और प्रोफेशनल्स को मिलेगा। ये प्रोजेक्ट न केवल हजारों नए रोजगार पैदा करेगा, बल्कि हाई-लेवल रिसर्च के लिए नए दरवाजे भी खोलेगा।

सरकार का मकसद भारत को दुनिया के एआई मैप पर एक लीडर के रूप में स्थापित करना है। उम्मीद है कि डेवलपमेंट एजेंसी इस महीने के आखिर तक फाइनल कर दिया जाएगा। आने वाले कुछ सालों में भोपाल एक ऐसा नॉलेज हब बन जाएगा जहां से पूरी दुनिया को नई तकनीक सप्लाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

बोर्ड की तर्ज पर होंगी MP में 5वीं-8वीं की परीक्षाएं, जानें क्या है नया पैटर्न

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री में होम टाउन देने का नियम नहीं बदलेगा आयोग, समय से भरें फार्म

अब आधार से लिंक होंगी हाईकोर्ट में याचिकाएं , बेवजह पेंडिंग याचिकाओं के निपटारे होंगे आसान

विदेशी धरती से एमपी आएंगे 8 और चीते, असम का जंगली भैंसा भी लाने की तैयारी

Tags:
  • भोपाल
  • AI
  • एआई
  • iiser bhopal
  • एआई का प्रभाव
  • एआई और डिजिटल मीडिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा