BMHRC में लगी नई DNA सीक्वेंसर मशीन, सिकल सेल एनीमिया की होगी सटीक पहचान, मिलेगा बेहतर इलाज
Vikram Jain | Mar 08, 2025, 17:17 IST
Bhopal BMHRC DNA sequencer machine sickle cell anemia treatment
भोपाल के स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में एक नई डीएनए सीक्वेंसर मशीन स्थापित की गई है, जो सिकल सेल एनीमिया की आनुवंशिक जांच को अधिक सटीक और प्रभावी बनाएगी।
भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में हाल ही में एक अत्याधुनिक डीएनए सीक्वेंसर मशीन (DNA Sequencer Machine) स्थापित की गई है। इस मशीन का उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया (sickle cell anemia) की आनुवंशिक जांच को और अधिक सटीक बनाना है, जिससे मरीजों को बेहतर और व्यक्तिगत उपचार की सुविधा मिलेगी। यह कदम भारत सरकार के सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का हिस्सा है और इससे बीमारी के इलाज के नए रास्ते खुल सकते हैं।
दरअसल, भारत सरकार के सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत भोपाल के बीएमएचआरसी में एक नई डीएनए सीक्वेंसर मशीन लगाई गई है। जिसका उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया की आनुवंशिक जांच को अधिक सटीक और प्रभावी बनाना है। नई डीएनए सीक्वेंसर मशीन से सिकल सेल एनीमिया के इलाज में मदद मिलेगी। जो मरीजों को बेहतर इलाज और समय पर निदान देने में मदद करेगी।
ये खबर भी पढ़ें... AIIMS भोपाल में आएगी AI आधारित कैंसर स्क्रीनिंग मशीन, कम खर्च में तेजी से मिलेगा सटीक इलाज
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने डीएनए सीक्वेंसर मशीन को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक बीमारी है, जो माता-पिता से बच्चों में जाती है। पारंपरिक जांच विधियों में सिर्फ हीमोग्लोबिन के प्रकारों की पहचान की जा सकती थी, लेकिन डीएनए सीक्वेंसर मशीन जीन स्तर पर जाकर सटीक म्यूटेशन की पहचान करेगी। इससे मरीजों को अधिक प्रभावी और व्यक्तिगत उपचार की योजना मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में खुलेगा प्रदेश का पहला महिला स्वास्थ्य केंद्र, एक छत के नीचे सभी जांच और इलाज
इस नई मशीन की मदद से सिकल सेल एनीमिया के मरीजों की पहचान ज्यादा सटीक तरीके से की जा सकेगी, जिससे सही समय पर उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा, इस मशीन का इस्तेमाल जीन एडिटिंग तकनीकों में भी होगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि CRISPR जैसी एडवांस्ड जीन एडिटिंग तकनीकों के जरिए सिकल सेल एनीमिया का स्थायी इलाज संभव हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किया भव्य कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी अस्पताल में चूहों का आतंक, शिशु वार्ड में नवजातों की सुरक्षा पर संकट
बीएमएचआरसी में शुरू हुई डीएनए सीक्वेंसर मशीन
ये खबर भी पढ़ें... AIIMS भोपाल में आएगी AI आधारित कैंसर स्क्रीनिंग मशीन, कम खर्च में तेजी से मिलेगा सटीक इलाज
नई मशीन से जीन स्तर पर जांच संभव
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में खुलेगा प्रदेश का पहला महिला स्वास्थ्य केंद्र, एक छत के नीचे सभी जांच और इलाज
मरीजों की होगी पहचान, समय पर मिलेगा इलाज
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किया भव्य कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं
नई डीएनए सीक्वेंसर मशीन की विशेषताएं
- बीमारी की पहचान: यह मशीन जीन स्तर पर जाकर एचबीबी जीन के म्यूटेशन की सटीक पहचान करेगी।
- सटीक और विश्वसनीय रिजल्ट: पारंपरिक जांच विधियों के मुकाबले यह मशीन अधिक स्पष्ट और विश्वसनीय जानकारी देगी।
- गर्भस्थ शिशु की जांच: यह मशीन गर्भ में पल रहे बच्चे या नवजात शिशु में सिकल सेल बीमारी की शुरुआती लक्षणों की पहचान कर सकेगी।
- वाहक की होगी सटीक पहचान: यह मशीन यह पता लगाने में मदद करेगी कि कोई व्यक्ति सिकल सेल एनीमिया का वाहक है या नहीं।
- उन्नत उपचार में सहायक: यह मशीन बोन मैरो ट्रांसप्लांट और अन्य एडवांस्ड उपचार तकनीकों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी अस्पताल में चूहों का आतंक, शिशु वार्ड में नवजातों की सुरक्षा पर संकट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA