भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से छात्रा ने फर्स्ट फ्लोर से लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

Dablu Kumar | Sept 06, 2025, 14:23 IST
Share
CHATRA
CHATRA

भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 6वीं कक्षा की छात्रा ने फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगा दी है। जिससे छात्रा के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में मौजूद कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार (6 सितंबर) सुबह को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 6वीं कक्षा की छात्रा ने अचानक स्कूल के फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगा दी। यह घटना सुबह 7:30 बजे के आसपास हुई।

छात्रा स्कूल इसलिए आई थी क्योंकि शनिवार के दिन उसका 6वीं कक्षा का एग्जाम था। इस घटना ने पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मचा दी।

ये भी पढ़िए...भोपाल में आज मांस-मछली की बिक्री पर लगा बैन, कोई मीट शॉप खुली मिली तो लाइसेंस होगा रद्द

मामले की जांच जारी

जानकारी के अनुसार, छलांग लगाने के बाद छात्रा के हाथ और पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस पूरे मामले की जांच सीसीटीवी के जरिए भी कर रही है। हालांकि, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने खुद ही छलांग लगाई है।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद से ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मामले की जांच जुट गई है। फिलहाल, छात्रा के इस कदम के पीछे की वजहों की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़िए...MP News: एमपी में गणेश विसर्जन के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, भोपाल में घाटों पर पुलिस और क्रेन की तैनाती, कई रूट भी डायवर्ट

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • छात्रा
  • कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा