भोपाल के सीबीएसई स्कूलों में नई किताबों की मनमानी खत्म, पुरानी मान्य

Anjali Dwivedi | Published:
Share
bhopal-cbse-school
bhopal-cbse-school

भोपाल के 150 सीबीएसई स्कूलों में अब पुरानी किताबें मान्य होंगी। अभिभावकों पर नई किताबें खरीदने का दबाव खत्म हुआ। एक अप्रैल से सत्र शुरू, बुक एक्सचेंज मेला भी लगेगा।

News In Short

  • भोपाल के स्कूलों में अब बच्चे पिछले साल की पुरानी किताबों से पढ़ाई कर सकेंगे।
  • निजी स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर जानकारी दी।
  • अभिभावकों की मदद के लिए शहर में पुरानी किताबों की अदला-बदली का मेला लगाया जाएगा।
  • नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
  • 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र में करीब 150 CBSE स्कूलों के छात्रों को इसका फायदा मिलेगा।

News In Detail

भोपाल के प्राइवेट स्कूलों में नई किताबों के नाम पर होने वाली मनमानी पर अब लगाम लगती नजर आ रही है। प्रशासन की सख्ती के बाद शहर के कई निजी स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर जानकारी दी है कि बच्चे अब पुरानी किताबें भी स्कूल ला सकते हैं।

नई किताबें खरीदने की कोई जरूरी नहीं होगी। इस फैसले से उन हजारों माता-पिता ने राहत की सांस ली है, जो हर साल किताबों के बढ़ते बोझ और खर्च से परेशान थे।

बुक एक्सचेंज मेले की अनूठी पहल

इस बदलाव के बाद अब शहर में बुक एक्सचेंज मेला का आयोजन किया जाएगा। पालक संगठनों ने इसकी पहल की है, ताकि एक कक्षा पास कर चुके छात्र अपनी किताबें जूनियर छात्रों को दे सकें।

इससे न केवल पैसों की बचत होगी, बल्कि कागजों की बर्बादी भी रुकेगी। राजधानी भोपाल में लगभग 150 सीबीएसई स्कूल हैं, जिनमें 1 अप्रैल से करीब 2 लाख विद्यार्थियों का नया सत्र शुरू होने जा रहा है।

नई किताबों के नाम पर लूट का खेल

अक्सर देखा गया है कि स्कूल केवल कवर बदलकर कोर्स बदलने का दावा करते हैं और अभिभावकों पर नई किताबें खरीदने का दबाव बनाते हैं। इस साल भी ऐसी कई शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

शिकायतों के आधार पर कई स्कूलों को नोटिस जारी किए गए। इसी सख्ती का असर है कि स्कूलों को अब पीछे हटना पड़ा और उन्हें पुरानी किताबों को मान्य करने के लिए मैसेज भेजने पड़े।

शिक्षा विभाग की सख्त मॉनीटरिंग

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नरेंद्र अहिरवार ने साफ कर दिया है कि किताबों और कोर्स के नाम पर मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार मॉनीटरिंग कर रहा है और दोषी स्कूलों को नोटिस दिए जा रहे हैं। कोई भी स्कूल अभिभावकों को एनसीईआरटी (NCERT) कोर्स से हटकर महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

खंडवा में पिपलानी सहकारी समिति घोटाले में करोड़ों डूबे, FIR तक नहीं

भोपाल में ट्रैफिक पुलिस और रेलकर्मियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

गौतस्करों और गौरक्षकों के बीच खूनी मुठभेड़, भारी पथराव में मारा गया एक युवक

गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड के दिल में मारा चाकू, मौत

Tags:
  • cbse
  • NCERT
  • निजी स्कूल
  • बुक एक्सचेंज मेला
  • सीबीएसई स्कूल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर