हिन्दी दिवस: CM मोहन यादव ने देश और दुनिया के लेखकों का किया सम्मान, बोले- हिंदी हमारी संस्कृति की पहचान
Vikram Jain | Sept 15, 2024, 24:27 IST
BHOPAL CM Mohan honored writers on Hindi Day
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी साहित्य सृजन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देश और दुनिया के लब्धप्रतिष्ठित लेखकों को सम्मानित किया। इस दौरान संस्कृति विभाग द्वारा एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
BHOPAL. हिंदी दिवस पर भोपाल के रवींद्र भवन में राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने हिंदी साहित्य सृजन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देश और दुनिया के लब्धप्रतिष्ठित लेखकों को सम्मानित किया। इस दौरान मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही साल 2022 और 2023 के लिए विभिन्न श्रेणियों में चयनित लेखकों को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की पहचान है। सभ्यता की साक्षी है। हिंदी हमारी स्वतंत्रता, सम्मान, स्वाभिमान एवं गौरव की भाषा है। भारत, भाषाओं का गुलदस्ता और हिन्दी सभी भाषाओं की आधार कड़ी है। सीएम मोहन ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विश्व में हिंदी को नई पहचान दिलाने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश के युवा हिंदी में पढ़ाई कर डॉक्टर और इंजीनियर बनेंगे।
अलंकरण समारोह में सीएम मोहन यादव ने हिंदी को ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि हिन्दी की यात्रा को आगे बढ़ाने में महर्षि वाल्मीकि का अमूल्य योगदान है। उन्होंने अपने जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण समय समर्पित किया, जिसके परिणाम है कि आज हिन्दी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक बन है।
सीएम मोहन ने आगे कहा कि हिन्दी को ऊंचाइयों पर ले जाने में कई महान विभूतियों ने अहम भूमिका निभाई हैं, महात्मा गांधी हिन्दी के प्रबल पक्षधर थे। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर हिन्दी को गौरवान्वित किया। अब पीएम नरेंद्र मोदी विदेश के दौरे के दौरान अंग्रेजी आने पर भी अपनी मातृभाषा हिंदी में बोलते हैं।
1. राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान 2022 डिजिटल इंडिया भाषिनी संस्थान, नई दिल्ली को और साल 2023 का अमकेश्वर मिश्रा भोपाल को प्रदान किया गया।
2. राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान 2022 का डॉ. हंसा दीप, टोरंटो (कनाडा) और 2023 का डॉ. अनुराग शर्मा, पेंसिलवेनिया (अमेरिका) को प्रदान किया गया।
3. राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान 2022 अतिला कोतलावल, श्रीलंका और 2023 का दागमार मारकोवा, चेक गणराज्य को दिया गया।
4. राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान 2022 डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र, मुंबई और 2023 का देवेंद्र मेवाड़ी, नई दिल्ली को दिया गया।
5. राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान 2022 डॉ. दामोदर खड़से, पुणे और 2023 का डॉ. मनमोहन सहगल, पटियाला को प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह के बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें देश के विख्यात कवियों ने कविताओं का पाठ किया। इनमें डॉ. राहुलअवस्थी (बरेली) आशीष अनल (लखीमपुर खीरी) मनु वैशाली (नई दिल्ली) अनु सपन (भोपाल) सुदीप भोला (जबलपुर) अमन अक्षर (इन्दौर) श्वेता सिंह (वड़ोदरा) श्रृद्धा शौर्य (नागपुर) के साथ ही ग्वालियर के कवि रामकिशोर उपाध्याय शामिल रहे।
स्वाभिमान और गौरव की भाषा है हिंदी
महर्षि वाल्मीकि का अमूल्य योगदान
हिन्दी के प्रबल पक्षधर थे महात्मा गांधी
सीएम मोहन ने किया लेखकों का सम्मान
2. राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान 2022 का डॉ. हंसा दीप, टोरंटो (कनाडा) और 2023 का डॉ. अनुराग शर्मा, पेंसिलवेनिया (अमेरिका) को प्रदान किया गया।
3. राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान 2022 अतिला कोतलावल, श्रीलंका और 2023 का दागमार मारकोवा, चेक गणराज्य को दिया गया।
4. राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान 2022 डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र, मुंबई और 2023 का देवेंद्र मेवाड़ी, नई दिल्ली को दिया गया।
5. राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान 2022 डॉ. दामोदर खड़से, पुणे और 2023 का डॉ. मनमोहन सहगल, पटियाला को प्रदान किया गया।
विख्यात कवियों ने किया कविताओं का पाठ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari