BHOPAL : सीएम राइज स्कूल के 7 टीचर्स पर गिरी गाज , DEO ने किया सस्पेंड , जानें क्यों हुई कार्रवाई

Vikram Jain | Published:
Share
Bhopal CM Rise School 7 teachers suspended Bhopal Teachers News
Bhopal CM Rise School 7 teachers suspended Bhopal Teachers News

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी ने सीएम राइज स्कूल महात्मा गांधी स्कूल के 7 टीचर्स को निलंबित कर दिया है। इन टीचर्स पर अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की गई है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अनुशासनहीनता के मामले में शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल 7 टीचर्स को सस्पेंड कर दिया है। ये टीचर्स अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास पहुंचे थे।

सुनवाई नहीं होने पर सीएम के पास गए थे टीचर्स


जानकारी के मुताबिक अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में टीचर्स पर कार्रवाई हुई है। इनका ट्रांसफर दूसरे जगह कर दिया गया था, लेकिन टीचर्स अपनी ड्यूटी पर जा नहीं रहे थे। उसके बाद ये टीचर्स लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थापना की शिकायत लेकर गए। इतना ही नहीं जब वहां सुनवाई नहीं हुई तो ये सभी अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए थे।

ये खबर भी पढ़ें...





सीएम राइज महात्मा गांधी स्कूल के हैं सभी टीचर्स


जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि मुख्यमंत्री के पास जाकर शिक्षकों ने नियमों का उल्लंघन किया है। ये सात शिक्षक सीएम राइज महात्मा गांधी स्कूल के हैं। इन्होंने पदस्थापना से लेकर अन्य मामलों में शिकायत दर्ज कराई थी। यहां सुनवाई नहीं हुई तो इन्होंने मामले में लोक शिक्षण संचालनालय को आवेदन किया। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री से भी मांगों के निराकरण के लिए गुहार लगाई। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मामले में मुख्यमंत्री आवास जाकर अपनी समस्याओं के बारे में बताया।

ये खबर भी पढ़ें...





निलंबित किए गए शिक्षकों के नाम


जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी ने (DEO Anjani Kumar Tripathi) ने 7 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। डीईओ ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया और स्कूल की सहायक शिक्षक मंजू, परिणीता मालवीय, इंदिरा रानी दुबे, नीलम सिंह, रजनी सैनी, केजी मिश्रा समेत 7 टीचर्स को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय शासकीय स्कूल नजीराबाद बैरसिया नियत किया गया है।

भोपाल में टीचर्स सस्पेंड, सीएम राइज महात्मा गांधी स्कूल, भोपाल टीचर्स न्यूज, भोपाल डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी
Teachers suspended in Bhopal, CM Rise Mahatma Gandhi School, Bhopal Teachers News, Bhopal DEO Anjani Kumar Tripathi





Tags:
  • सीएम राइज महात्मा गांधी स्कूल
  • भोपाल टीचर्स न्यूज
  • भोपाल डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी
  • Teachers suspended in Bhopal
  • CM Rise Mahatma Gandhi School
  • Bhopal Teachers News
  • Bhopal DEO Anjani Kumar Tripathi
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर