भोपाल में आईएएस कोचिंग डायरेक्टर शुभ्रा रंजन का अपहरण, पूर्व छात्र ने किडनैप कर मांगे 2 करोड़

Amresh Kushwaha | May 03, 2026, 14:09 IST
Share
bhopal coaching director kidnap 2 crore vasuli
bhopal coaching director kidnap 2 crore vasuli

भोपाल में आईएएस कोचिंग डायरेक्टर शुभ्रा रंजन के अपहरण और 2 करोड़ रुपए की वसूली का मामला सामने आया है। पूर्व छात्र ने ही साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आज शाम कर सकती है बड़ा खुलासा...

News In Short

  • भोपाल में IAS कोचिंग डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को किडनैप किया गया।
  • आरोपी उनका ही पूर्व छात्र प्रियंक शर्मा है।
  • डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को नए कोचिंग सेंटर के बहाने दिल्ली से भोपाल बुलाया गया था।
  • फ्लैट में बंधक बनाकर दो करोड़ रुपए ट्रांसफर करवाए गए।
  • पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News In Detail

भरोसे का फायदा उठाकर रची साजिश

भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नामी IAS कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर को उनके ही पूर्व छात्र ने किडनैप कर लिया। फिर उनके बैंक खाते से करीब 2 करोड़ रुपए निकलवा लिए।

पीड़िता का नाम शुभ्रा रंजन है। वे दिल्ली में रहती हैं और IAS की तैयारी करवाने वाले एक कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर हैं। आरोपी प्रियंक शर्मा उनका पुराना छात्र रहा है। इसी पहचान का उसने पूरा फायदा उठाया है।

झांसे में फंसाया, दिल्ली से भोपाल बुलाया

आरोपी ने शुभ्रा रंजन को एक लालच देकर बुलाया था। उसने भोपाल में नया कोचिंग सेंटर खोलने का प्रस्ताव रखा था। शुभ्रा रंजन के प्रस्ताव अच्छा लगा और वे मान गईं।

जब शुभ्रा रंजन भोपाल पहुंचीं तो असली मंशा सामने आई। आरोपी ने उन्हें एक फ्लैट में ले जाकर रोक लिया। वहां उन पर दबाव बनाया गया। डर और दबाव में उन्होंने अपने बैंक खाते से करीब दो करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी को?

घटना की शिकायत मिलते ही भोपाल पुलिस और क्राइम ब्रांच (Crime Branch) हरकत में आई। जांच शुरू हुई और जल्द ही प्रियंक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रियंक शर्मा भेल के एक रिटायर्ड अधिकारी का बेटा है। पढ़े-लिखे परिवार का यह युवक इस वारदात का मास्टरमाइंड (Mastermind) बताया जा रहा है।

अब जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश की योजना कब बनाई गई। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं इसमें कोई और शामिल तो नहीं था।

पुलिस शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगी खुलासा

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने द सूत्र को बताया कि केस को सुलझा लिया गया है। कोचिंग डायरेक्टर को दिल्ली से भोपाल बुलाकर किडनैपिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। किडनैपिंग की वारदात को अंजाम देने वाला युवक कोचिंग डायरेक्टर का पूर्व छात्र प्रियंक है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जो दो करोड़ उसने ऑनलाइन ट्रांसफर कराए थे, वे रिकवर किए जा रहे हैं। अभी पूछताछ जारी है। पुलिस आज यानी 03 मई की शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश. भोपाल में दो कानून' नहीं चल सकते: सांसद आलोक शर्मा की पुलिस कमिश्नर से दो टूक

MP News: भोपाल में हटाई जा रही 70 साल पुरानी बस्ती, विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

डिलीवरी के नाम पर डर का धंधा: सिजेरियन डिलीवरी बनी 54 हजार करोड़ का व्यापार, भोपाल अव्वल

CISCE Board Result 2026 जारी, भोपाल का रहा शानदार परफॉरमेंस, यहां देखें अपना स्कोर

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम ब्रांच
  • भोपाल
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • भोपाल पुलिस
  • भोपाल पुलिस कमिश्नर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा