हिन्दी दिवस: संस्कृति मंत्री लोधी ने उठाए इंग्लिश मीडियम पढ़ाई पर सवाल, बोले- बर्थडे पर फूंका-थूका केक खिलाते हैं बच्चे

Vikram Jain | Published:
Share
Bhopal Culture Minister Lodhi took up English medium studies
Bhopal Culture Minister Lodhi took up English medium studies

हिंदी दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने हिंदी भाषा के महत्व पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई को लेकर सवाल भी उठाए।

BHOPAL. हिंदी दिवस पर भोपाल के रविंद्र भवन में राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी साहित्य सृजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी (Culture Minister Dharmendra Lodhi) ने हिंदी भाषा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मीडियम पढ़ाई से बच्चे पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण कर रहे हैं।

सबको एक सूत्र में पिरोती है हिंदी

हिंदी भाषा का महत्व समझाते हुए संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में अब इंजीनियरिंग, एमबीबीएस और बी-टेक जैसी पढ़ाई भी हिंदी में उपलब्ध है। हिंदी भाषा हम सभी को एक सूत्र में बांधती है। हमें हिंदी में बातचीत और काम करने का संकल्प लेना चाहिए। मंत्री लोधी ने कहा कि लोगों की यह सोच गलत है कि बच्चों को अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें... हिन्दी दिवस: CM मोहन यादव ने देश और दुनिया के लेखकों का किया सम्मान, बोले- हिंदी हमारी संस्कृति की पहचान

बदल गया जन्मदिन मनाने का तरीका

संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने आगे कहा कि आज लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ा रहे हैं। उन्हें लगता है कि इंग्लिश से ही बच्चों का ज्यादा उत्थान होगा। इससे हम पाश्चत्य विचारों (western thought) का अदान-प्रदान करते हैं।

फूंका-थूका केक ​​​​​​​खिलाते हैं बच्चे

मंत्री लोधी ने जन्मदिन मनाने के तरीके को लेकर कहा कि अंग्रेजी मीडियम से पढ़ने वाले बच्चे का जन्मदिन मनाने का तरीका अब बदल गया है। पहले बच्चा अपने जन्मदिन पर सुबह उठकर माता-पिता और बुजुर्गों को प्रणाम करता था और मंदिर जाता था। लेकिन आज मोमबत्ती जलाने के बाद उसे फूंक कर बुझाता है। फिर फूंका और थूका केक सबको खिलाता है। हिंदी भाषा हमें भारतीय संस्कृति, संस्कार, परंपरा और पूर्वजों के करीब लाती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • हिंदी दिवस
  • hindi day
  • राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह
  • संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी
  • Culture Minister Dharmendra Lodhi
  • इंग्लिश मीडियम पढ़ाई
  • रविंद्र भवन हिंदी दिवस कार्यक्रम
  • केक पर मंत्री लोधी का बयान
  • Minister Lodhi statement on cake
  • बदला जन्मदिन मनाने का तरीका
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर