शादी के 30 साल बाद पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, दुखी पति ने खाया जहर
Vikram Jain | Feb 03, 2025, 20:05 IST
bhopal dowry case after 30 years husband suicide
भोपाल में शादी के 30 साल बाद पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। जिससे मानसिक तनाव में आकर पति ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
BHOPAL. राजधानी भोपाल में दहेज प्रताड़ना का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 30 साल बाद पत्नी द्वारा दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराने से दुखी पति ने आत्महत्या कर ली। यह घटना भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र की है। 52 वर्षीय राजीव गिरि ने शुक्रवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी। पत्नी ने 26 जनवरी को महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। चार दिनों तक सदमे में रहने पति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अवधपुरी थाना प्रभारी के अनुसार, राजीव गिरि मूल रूप से रायसेन जिले के बरेली के निवासी थे। वर्तमान में वह सौम्य स्टेट कॉलोनी, भोपाल में रहते थे। वे पहले सिविल ठेकेदार थे और अब खेती करते थे। करीब 30 साल पहले उनकी शादी जानकी गिरि से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा अविवाहित है। बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पत्नी जानकी ने 26 जनवरी को महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। शिकायत दर्ज होने के बाद से राजीव मानसिक रूप से परेशान थे।
ये खबर भी पढ़ें... Dhar News : टीचर ने नकल करते हुए पकड़ा, छात्र ने घर जाकर लगा ली फांसी
पत्नी द्वारा पुलिस से शिकायत दर्ज कराने के बाद तनाव में आकर पति राजीव ने जहर खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर बेटे ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। राजीव के इस कदम ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।
पति के जहर खाने के बाद, जानकी थाने पहुंचकर पुलिस से कहा कि उसका पति केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जानकी का कहना था कि उसे इस मामले में कार्रवाई चाहिए। जबकि उसी समय राजीव अस्पताल में अपनी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... भिक्षावृत्ति पर सख्ती: भोपाल में भीख देने और लेने वालों की खैर नहीं, होगी FIR
अवधपुरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वे दोनों पक्षों से बात करेंगे और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... ट्रांसजेंडर निकली दुल्हन, ससुराल से परेशान युवक ने की आत्महत्या
इस घटना के बाद से परिवार और आस-पड़ोस में शोक का माहौल है। राजीव के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पिछले कुछ दिनों से गहरे तनाव में थे। बेटे ने उम्मीद जताई कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, भोपाल में गोदाम से एक करोड़ की नशीली दवाएं बरामद
कई दिनों से चल रहा था विवाद
ये खबर भी पढ़ें... Dhar News : टीचर ने नकल करते हुए पकड़ा, छात्र ने घर जाकर लगा ली फांसी
जहर खाने के बाद अस्पताल में मौत
पत्नी ने पुलिस पर लगाया आरोप
ये खबर भी पढ़ें... भिक्षावृत्ति पर सख्ती: भोपाल में भीख देने और लेने वालों की खैर नहीं, होगी FIR
पुलिस ने शुरू की जांच
ये खबर भी पढ़ें... ट्रांसजेंडर निकली दुल्हन, ससुराल से परेशान युवक ने की आत्महत्या
परिवार में शोक का माहौल
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, भोपाल में गोदाम से एक करोड़ की नशीली दवाएं बरामद
मामले से जुड़ी अहम जानकारी
- घटना की तारीख: 26 जनवरी को केस दर्ज हुआ, 30 जनवरी को राजीव ने आत्महत्या की।
- मृतक का पेशा: पूर्व सिविल ठेकेदार, वर्तमान में खेती में सक्रिय।
- परिवार: पत्नी जानकी गिरि, एक शादीशुदा बेटी और अविवाहित बेटा।
- थाने का क्षेत्र: अवधपुरी थाना, भोपाल।
- पुलिस की कार्रवाई: मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman