भोपाल ड्रग्स मामले में खुलासा, शोएब करता था दूसरे राज्यों में सप्लाई
Ravi Singh | Oct 13, 2024, 22:14 IST
Bhopal drugs case
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एमडी ड्रग्स बनाने वाले तस्करों के तार देश के आधा दर्जन राज्यों के बड़े तस्करों से जुड़े हैं। मंदसौर पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेमसुख पाटीदार ने पूछताछ में बताया कि शोएब लाला दूसरे राज्यों में ड्रग्स की तस्करी करता था।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र में बंद फर्नीचर फैक्ट्री में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स बनाने वाले तस्करों के तार देश के आधा दर्जन राज्यों के बड़े तस्करों से जुड़े हैं। मंदसौर निवासी हरीश आंजना के दोस्त राजस्थान निवासी शोएब लाला ने प्रतापगढ़ जिले में सप्लाई सेंटर बना रखा था।
भोपाल की फैक्ट्री में माल की दो खेप तैयार होकर प्रेमसुख पाटीदार के जरिए शोएब लाला तक पहुंच चुकी थी। शोएब लाला प्रतापगढ़ में बनाए गए सप्लाई सेंटर से एमडी ड्रग्स की तस्करी देश के दूसरे राज्यों में करता था। इसका खुलासा मंदसौर पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेमसुख पाटीदार से पूछताछ में हुआ।
इस खुलासे के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो देशभर में इस ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक साथ छापेमारी करने की तैयारी में है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में फैले इस तस्कर गिरोह की कड़ियों को ध्वस्त करने के लिए एनसीबी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। हालांकि यह कार्रवाई इतनी गोपनीय होगी कि किसी को भनक तक नहीं लगेगी। सान्याल बाने, अमित चतुर्वेदी ड्रग बनाने के बाद उसे हरीश अंजना के जरिए बेचते थे। ड्रग बेचने का जिम्मा हरीश अंजना के पास था। वह प्रेमसुख पाटीदार और शोएब बाला जैसे एक दर्जन से ज्यादा बड़े तस्करों के सीधे संपर्क में था। यह गिरोह राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश के बीच बड़ा कारोबार करता था। एमडी ड्रग बनाने के लिए कच्चे माल की खरीद-फरोख्त भी इन्हीं के बीच होती थी।
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल में 1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद, NCB और ATS गुजरात की टीम ने दो को किया गिरफ्तार
भोपाल में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क: बंद फैक्ट्री के पास मिला दूसरा गोदाम, 350 करोड़ रु. की एमडी ड्रग्स बरामद
भोपाल ड्रग्स मामला : पुलिस पूछताछ से बचने के लिए आरोपी पाटीदार ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
एमडी ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वाले आरोपियों से पूछताछ में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा किए गए खुलासे के बाद इस कार्रवाई में राजस्थान पुलिस को भी शामिल किया जा रहा है। तस्करों के खिलाफ पुख्ता जानकारी जुटाने के लिए स्टेट इंटेलिजेंस को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही तस्कर गिरोह से जुड़े लोगों को सर्विलांस पर लगाया गया है, उन पर पल-पल नजर रखी जा रही है।
आरोपियों से अब तक की पूछताछ में पता चला है कि शोएब लाला के पूरे राजस्थान में संपर्क हैं। उसने राजस्थान और दूसरे राज्यों में तस्करों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। एनसीबी अब शोएब लाला की तलाश कर रही है, लेकिन वह फरार है। शोएब लाल के मुंबई, दिल्ली और पंजाब में जड़ें जमा चुके अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों से भी संबंध होने की आशंका है। एनसीबी इस दिशा में भी जांच कर रही है।
दरअसल, एक सप्ताह पहले गुजरात एटीएस और एनसीबी ने भोपाल के बगरोदा में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी थी। यहां से करीब 1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स और इसे बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ है। इस मामले में नासिक निवासी सान्याल बाने, भोपाल निवासी अमित चतुर्वेदी, मंदसौर निवासी हरीश अंजाना और प्रेमसुख पाटीदार को गिरफ्तार किया गया है।
ड्रग्स की तस्करी देश के दूसरे राज्यों में
एनसीबी कर रही बड़ी कार्रवाई की तैयारी
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल में 1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद, NCB और ATS गुजरात की टीम ने दो को किया गिरफ्तार
भोपाल में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क: बंद फैक्ट्री के पास मिला दूसरा गोदाम, 350 करोड़ रु. की एमडी ड्रग्स बरामद
भोपाल ड्रग्स मामला : पुलिस पूछताछ से बचने के लिए आरोपी पाटीदार ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
कार्रवाई में राजस्थान पुलिस भी होगी शामिल
एनसीबी को तलाश है शोएब लाला की
क्या है मामला
FAQ
- इस मामले में अवैध ड्रग्स फैक्ट्री कहाँ स्थित है?
यह अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। - इस ड्रग्स तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं?
इस तस्करी नेटवर्क में मंदसौर निवासी हरीश आंजना, राजस्थान निवासी शोएब लाला, और अन्य तस्कर शामिल हैं। ये तस्कर विभिन्न राज्यों में ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। - एनसीबी इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है?
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) देशभर में इस ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ छापेमारी की तैयारी कर रही है। यह कार्रवाई गोपनीय होगी और इसमें कई राज्यों की पुलिस शामिल होगी। - शोएब लाला की भूमिका क्या है?
शोएब लाला ने प्रतापगढ़ में एक सप्लाई सेंटर बनाया था और वह मध्यस्थ के रूप में कार्य कर रहा था, जो विभिन्न राज्यों के तस्करों के बीच संबंध बना रहा था। एनसीबी अब उसकी तलाश कर रही है। - हाल ही में इस मामले में क्या बरामद किया गया?
गुजरात एटीएस और एनसीबी ने भोपाल की फैक्ट्री से करीब 1814 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स और इसे बनाने का कच्चा माल बरामद किया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari