भोपाल में ट्रैफिक पुलिस की नई सख्ती, शहर के चार रुट्स से 11 हजार ई-रिक्शा हटाने की तैयारी

Reena Sharma Vijayvargiya | May 19, 2025, 09:52 IST
Share
The sootr
The sootr

भोपाल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रशासन ने ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। मुख्य सड़कों पर चल रहे 11,000 ई-रिक्शा वीआईपी रोड, लिंक रोड नंबर 1 और 2, तथा होशंगाबाद रोड से प्रतिबंधित करने की तैयारी की जा रही है।

MP News : भोपाल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने ई-रिक्शा पर कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया है। शहर के करीब 11 हजार ई-रिक्शा जो बिना परमिट और नियमों की अनदेखी करते हुए शहर की मुख्य सडक़ों पर दौड़ रहे हैं, उन्हें अब वीआईपी रोड, लिंक रोड नंबर 1 और 2, तथा होशंगाबाद रोड से हटाने की योजना बनायी जा रही है। इस कदम से ट्रैफिक जाम और सडक़ सुरक्षा में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

भोपाल में ई-रिक्शा का बढ़ता दबदबा और समस्या

भोपाल में पिछले तीन सालों में लगभग 8700 ई-रिक्शा खरीदे गए हैं, जिनमें से कई बिना किसी आधिकारिक परमिट के सडक़ पर संचालन कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की स्पष्ट गाइडलाइन न होने के कारण ये वाहन मनमानी ढंग से प्रमुख मार्गों पर चलते हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है और सडक़ों पर दुर्घटना का खतरा बढ़ता है।

खबर यह भी : मोहन सरकार शुरू करने जा रही ई-रिक्शा योजना, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

पुलिस उपायुक्त (यातायात) संजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा ई-रिक्शा को परमिट से छूट दी गई है, इसलिए इनपर सामान्य परमिट नियम लागू नहीं होते। इसी वजह से ई-रिक्शा चालक मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण करते हैं और कहीं भी खड़े हो जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

खबर यह भी : एक मंत्री ने सड़क पर ली चाय की चुस्की, दूसरे मंत्री ई-रिक्शा से पहुंचे घर

ई-रिक्शा का मूल उद्देश्य और प्रशासन की योजना

ई-रिक्शा सेवा शुरू करने का मूल उद्देश्य कॉलोनियों से सिटी बस स्टॉप तक कनेक्टिविटी प्रदान करना था। लेकिन वर्तमान में ये वाहन मुख्यत: प्रमुख सडक़ों पर ही नजर आ रहे हैं, जिससे सडक़ों पर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने सुझाव दिया है कि ई-रिक्शा को मुख्य मार्गों से हटाकर कॉलोनियों या सीमित क्षेत्रों तक सीमित किया जाए, ताकि उनका उपयोग सही दिशा में हो और यातायात सुचारू रूप से चले।

खबर यह भी : ई-रिक्शा के धक्के से महिला हुई आग बबूला, बीच सड़क पर चालक की कर दी पिटाई

भोपाल में ई-रिक्शा पंजीकृत की संख्या

2022-23 - 2541
2023-24 - 3129
2024-25 - 3057 ((अब तक)

(यह आंकड़ा बताता है कि ई-रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है।)

खबर यह भी : जबलपुर के भेड़ाघाट में महिला चालक पर्यटकों को ई-रिक्शा से कराएंगी सैर, सुरक्षित पर्यटन स्थल प्रोजेक्ट की कार्यशाला में फैसला

अगली बैठक में होगा अंतिम फैसला

सडक़ सुरक्षा समिति की पिछली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) संजय कुमार सिंह ने बताया कि अगली बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि यह प्रतिबंध लागू होता है तो वीआईपी रोड, लिंक रोड नंबर 1 और 2 तथा होशंगाबाद रोड जैसे मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार संभव होगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄

🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
  • ई-रिक्शा
  • ट्रैफिक पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा