भोपाल में नकली नोट की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2.25 लाख की फेक करेंसी बरामद, घर में चल रही थी छपाई

Sandeep Kumar | Nov 15, 2025, 20:02 IST
Share
bhopal-fake-currency
bhopal-fake-currency

भोपाल में पुलिस ने 21 साल के विवेक यादव को नकली नोटों के साथ पकड़ा। आरोपी घर पर नकली नोट छापता था। पुलिस ने उसके घर से 2 लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए।

BHOPAL. भोपाल में पुलिस ने 21 साल के युवक को नकली नोटों के साथ पकड़ा हैं। आरोपी घर पर नकली नोट छापता था। पुलिस ने आरोपी के घर से 2 लाख रुपए से अधिक के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही, नोट छापने की सामग्री और एक प्रिंटर भी मिला है।

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि बरामदगी पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई। 14 नवंबर को सूचना मिली थी कि एक युवक निजामुद्दीन इलाके में नकली नोट खपा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम विवेक यादव है जो भोपाल के करोंद इलाके का निवासी है। उसकी तलाशी में 500 रुपए के नकली नोट मिले। नोट असली जैसे नजर आते थे। पुलिस आरोपी को थाने ले आई और तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी चेक किया जिसमें नकली नोट बनाने के वीडियो मिले।

5629f57f-155
5629f57f-155

ये भी पढ़ें...मदरसे में मिले नकली नोट मामले की एसआईटी करेगी जांच, विधायक कंचन तनवे ने की ये मांग

2,25,500 रुपए जाली नोट

पुलिस ने आरोपी के घर से 500 रुपए के 428 नकली नोट बरामद किए। इन नोटों की कुल कीमत 2,25,500 रुपए है। इसके अलावा कंप्यूटर, प्रिंटर, पंच मशीन, डाई, गोंद, स्क्रीन प्लेट, कटर, कागज, पेंसिल, स्टील स्केल, लाइट बॉक्स और डॉट स्टेपिंग फॉयल भी बरामद हुए। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें...सरकारी राशन डकारने वाले विदिशा के 390, ग्वालियर के 99 सेल्समैन के सामने प्रशासन बेबस

5 लाख के जाली नोट खपा चुका है आरोपी

नकली नोट की फैक्ट्री: आरोपी अब तक 5 लाख रुपए के नकली नोट खपा चुका है। नकली नोट तैयार करने के बाद आरोपी शहर के दूसरे इलाकों में जाता था। वहां वह 500 रुपए के नकली नोट से सामान खरीदता था। पूछताछ में उसने 5-6 लाख रुपए के नकली नोट खपाने की बात स्वीकार की है।

eae39287-ef4
eae39287-ef4

वीडियो देखकर नकली नोट बनाना सीखा

आरोपी इंटरनेट से वीडियो देखकर नकली नोट बनाना सीखा था। उसने बताया कि वह हर नोट को क्रॉस चेक करता था। वह यह सुनिश्चित करता था कि नोट असली जैसा लगे। आरोपी ने कहा कि वह प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है। उसे कलर कॉम्बिनेशन और कागज काटने की तकनीक अच्छी तरह आती थी।

ये भी पढ़ें...भारतीय मौसम विभाग में जाने का मौका, IMD Vacancy 2025 में करें आवेदन, ये रही प्रोसेस

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जबलपुर का AQI डेंजर जोन में, जानें आज का मौसम

खास कागज मंगाता था ऑनलाइन

नकली नोटों की छपाई के लिए आरोपी खास कागज ऑनलाइन मंगाता था। वह कागजों को ब्लेड से काटकर पेंसिल से मार्क करता था। फिर, दूसरे कागज पर आरबीआई की पट्टी चिपकाता था। दोनों कागजों को जोड़कर प्रिंटर से नोट का प्रिंट निकालता था। कटिंग के जरिए नोट का आकार तैयार करता था। अंत में, वाटरमार्क की डिटेल जोड़कर नोट को असली जैसा बनाता था।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • नकली नोट
  • नकली नोट की फैक्ट्री
  • नकली नोटों की छपाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई