पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद आरोपी ने मां-बहन के कहने पर की थी शव छिपाने की कोशिश

Amresh Kushwaha | Sept 28, 2024, 08:28 IST
Share
शव छिपाने की कोशिश में जुटा था परिवार
शव छिपाने की कोशिश में जुटा था परिवार

भोपाल में 5 साल की मासूम से रेप और मर्डर केस को लेकर बड़ा खुलसा सामने आया है। आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने के 5 मिनट बाद ही उसकी हत्या कर दी।

शाहजहांनाबाद इलाके की एक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (child rape) और हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने के 5 मिनट बाद ही उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने बच्ची की चीखों को दबाने के लिए उसका मुंह बंद किया और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली।

ये खबर भी पढ़िए...5 साल की बच्ची से रेप के बाद मर्डर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी, बहन और मां से भी होगी पूछताछ

शव को छिपाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने शव को पलंग के नीचे छिपा दिया। जब उसकी मां और बहन घर वापस आईं, तो उनके कहने पर शव को पानी की टंकी में डाल दिया गया। आरोपी के परिवार ने शव को बिल्डिंग के पीछे फेंकने की कई बार कोशिश की, लेकिन पुलिस की निगरानी और ड्रोन कैमरों के कारण ऐसा नहीं कर सके।

आरोपी और उसके परिवार ने शव से बदबू छिपाने के लिए कई उपाय किए। शव की बार-बार फिनाइल से सफाई करना और जब बदबू बढ़ी, तो परफ्यूम छिड़कना। पुलिस ने दो बार आरोपी के फ्लैट की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कोई सबूत नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़िए...हिंदू युवक से लव मैरिज करने पहुंची मुस्लिम युवती, पीछे-पीछे कलेक्ट्रेट पहुंच गए परिजन, जानें फिर क्या हुआ

एसआईटी की जांच में हुआ खुलासा

एसआईटी (Special Investigation Team) ने शुक्रवार को घटनास्थल से आरोपी के कपड़े जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची को अकेला पाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। उस समय फॉगिंग के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों के दरवाजे बंद किए हुए थे, जिससे उसे यह मौका मिला।

आरोपी पर पहले से ही छह मामले थे दर्ज

आरोपी खरगोन जिले के मोहम्मदपुर गांव का निवासी है। उस पर छेड़छाड़, चोरी और मारपीट के छह मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इस दौरान उसे पैर में चोट लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसे रिमांड पर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से महाकाल मंदिर की दीवार गिरी, दो लोगों की मौत, सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

पत्नी से अलग रह रहा है आरोपी

आरोपी पांच महीने पहले भोपाल आया था और वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। उसने इसके पीछे घरेलू विवाद ( Family Dispute ) को वजह बताया। पुलिस अब आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा आरोपी के परिवार पर भी कई संदेह हैं, जैसे कि उसकी मां पर एक बच्चे की चोरी का मामला है और बहन की गतिविधियां भी संदिग्ध मानी जा रही हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • 5 माह की बच्ची से दुष्कर्म
  • बच्ची से दुष्कर्म
  • child rape
  • बच्ची की हत्या
  • child murder
  • आरोपी का खुलासा
  • accused confession
  • शाहजहांनाबाद अपराध
  • Shahjahanabad crime
  • शव छिपाने की कोशिश
  • attempt hide body
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं