ट्रैवल एजेंट ने तोड़ा हज यात्रा का सपना, बुजुर्ग दंपती को लगाई साढ़े नौ लाख रुपए की चपत

Vikram Jain | Sept 15, 2024, 24:52 IST
Share
Bhopal Haj pilgrimage booking elderly couple cheating case
Bhopal Haj pilgrimage booking elderly couple cheating case

भोपाल में शातिर ट्रैवल एजेंट ने बुजुर्ग दंपति का हज यात्रा का सपना तोड़ दिया। ट्रैवल एजेंट ने हज यात्रा के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी से साढ़े नौ लाख रुपए ठग लिए। अब मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

BHOPAL. राजधानी भोपाल में हज यात्रा के नाम बुजुर्ग दंपति से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां ट्रैवल एजेंट ने रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी को हज यात्रा की बुकिंग के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपए की चपत लगा दी। बुजुर्ग दंपति ने जून में हज यात्रा यह पैसा पर ट्रैवल एजेंट को बतौर एडवांस दिया था। पीड़ित दंपति ने जुलाई में मामले को लेकर ऐशबाग थाना पुलिस से शिकायत की थी, अब पुलिस दो महिने बाद ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

पुलिस के अनुसार रिटायर्ड अधिकारी शाहिद हसन अपनी पत्नी के साथ हज की यात्रा करना चाहते थे। हज यात्रा को लेकर इसके लिए उन्होंने ऐशबाग में रहने वाले ट्रैवल एजेंट रफीक से संपर्क किया था। इसके बाद रफीक के बुजुर्ग दंपति को बताया था हज के लिए आने-जाने की टिकट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए साढ़े नौ लाख रुपए का खर्च आएगा। इसके बाद शाहिद हसन ने हज यात्रा पर जाने की बुकिंग के लिए किश्तों में ट्रैवल एजेंट रफीक को साढ़े नौ लाख रुपए दिए थे।

जुलाई में की थी धोखाधड़ी की शिकायत

जब हज यात्रा पर जाने की निर्धारित डेट आई तो उनकी यात्रा कैंसिल कर दी गई। इसके बाद उन्होंने एजेंट रफीक से अपना पैसा वापस मांगा तो उन्हें रकम नहीं लौटाई। इसके बाद परेशान बुजुर्ग दंपति ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर जुलाई में ट्रैवल एजेंट रफीक की पुलिस से शिकायत की थी।

दो महीने बाद ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज

बुजुर्ग दंपति ने ऐशबाग थाने में आपबीती सुनाते हुए ट्रैवल एजेंट के विरुद्ध शिकायती आवेदन दिया था। पुलिस ने दो महीने की जांच के बाद अब पुलिस ने 14 सितंबर में आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी ट्रैवल एजेंट की तलाश में जुटी हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • हज यात्रा
  • Bhopal crime news
  • हज यात्रा को लेकर बुजुर्ग दंपति से ठगी
  • हज यात्रा के नाम पर ठगी
  • हज-उमराह धोखाधड़ी
  • Elderly couple cheated regarding Haj pilgrimage
  • रिटायर्ड अधिकारी से ठगी
  • Cheating a retired officer
  • हज यात्रा बुकिंग के नाम पर ठगी
  • ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज