Bhopal Fraud Case : बुजुर्ग को हज यात्रा का सपना दिखाकर ऐंठे लाखों रुपए, आरोपी की तलाश में पुलिस
Deeksha Nandini Mehra | May 25, 2024, 09:06 IST
Bhopal Fraud Case
आरोपी ने पीड़ित से वीजा और पासपोर्ट बनवाने के लिए पांच लाख रुपए मांगे थे, पीड़ित ने आरोपी के खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए उसके बाद आरोपी फरार हो गया।
Bhopal Fraud Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हज यात्रा करवाने का सपना दिखाकर आरोपी ने बुजुर्ग लाखों रुपए ऐंठ लिए। आरोपी ने हज यात्रा करवाने के लिए वीजा और पासपोर्ट बनवाने के नाम पीड़ित से पांच लाख रुपए मांगे और फिर फरार हो गया। ये मामला भोपाल के कोतावली इलाके का है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि, आरोपी पहले भी लोगों के साथ ऐसी ठगी कर चुका है।
ये खबर पढ़िए.. MP में 13 साल की बेटी की शादी करवाने वाले माता-पिता पर FIR , बाल विवाह को कथा बताकर पलटा था बयान
दरअसल, मोहम्मद अब्दुल सलाम (60) को हज यात्रा करनी थी जिसके लिए वह एंजेंट की तलाश में थे। उन्होंने बुधवारा निवासी आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू से संपर्क किया, जिसे वह पहले से जानते थे। शाहनवाज भोपाल में शानू टूर्स एंड ट्रैवल्स नाम की एंजेसी चलाता था और अपनी ट्रैवल एंजेंसी के जरिए कई लोगों को हजयात्रा करवाता था। वह लोगों के वीजा और पासपोर्ट बनवाने का काम करता था। अब्दुल सलाम ने भी हजयात्रा के लिए आरोपी शानू से बातचीत की। आरोपी ने पासपोर्ट और वीजा बनवाने के लिए उनसे अपने खाते में 5 लाख रुपए डालने की बात कही। इसके बाद मोहम्मद अब्दुल सलाम ने शानू के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पांच लाख रुपये डाल दिए।
ये खबर पढ़िए..अवैध खनन रोकने अब सीधे नहीं जाएगी पुलिस, सरकार ने की नई गाइडलाइन जारी
पेमेंट के बाद जब वीजा और पासपोर्ट नहीं बनें तो मोहम्मद अब्दुल सलाम ने शानू से पूछताछ की। जब आरोपी शानू गोलमोल जवाब देने लगा, पासपोर्ट और वीजा की बात टालने लगा तो उन्हें यह अहसास हो गया कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है। उन्होंने आरोपी शानू से अपने पैसे वापस लौटाने की बात कही। इस पर शानू ने एक लाख एक हजार रुपये ऑनलाइन वापस भेज दिए। आरोपी ने कहा कि वह बाकी पैसे जल्द लौटा देगा लेकिन उसने सलाम सहाब का फोन उठाना बंद कर दिया। साथ ही वह अपने घर से भी भाग गया।
ये खबर पढ़िए.. शादीशुदा जफर ने राहुल बनकर महिला से की दोस्ती , शादी के बाद धर्म बदलने का दबाव
आरोपी के घर छोड़कर भाग जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस में जाने का फैसला किया। इसके बाद पीड़ित ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने शानू उर्फ शाहनवाज के खिलाफ तीन लाख 99 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है।
भोपाल में ठगी | Bhopal Police
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ये है मामला

पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत
आरोपी के घर छोड़कर भाग जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस में जाने का फैसला किया। इसके बाद पीड़ित ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने शानू उर्फ शाहनवाज के खिलाफ तीन लाख 99 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है।
भोपाल में ठगी | Bhopal Police
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman