भोपाल में हिंदू लड़कियों से रेप मामले में पुलिस ने निकाला जुलूस, सीएम बोले जिहाद बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

Sandeep Kumar | Apr 28, 2025, 16:50 IST
Share
Hindu girls CM government
Hindu girls CM government

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार राज्य की धरती पर 'जिहाद या लव जिहाद' बर्दाश्त होगा और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। CM ने कहा कि जो भी इस तरह के कृत्यों में शामिल पाया जाएगा

MP NEWS: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू युवतियों से हुए रेप मामले में पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला है। भोपाल पुलिस ने बताया कि फरहान पूर्व छात्र है और उसने दो साल पहले अपनी पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी। फिर रेप का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फरहान के दो दोस्तों, साहिल और साद ने भी इसी तरह अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसाया।

भोपाल में पुलिस ने तीनों आरोपी फरहान,साद और साहिल का जुलूस निकाला। वहीं इस मामले में एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, जो कोई भी अपराध करेगा, उसे सजा मिलेगी, हमारी सरकार राज्य की धरती पर किसी भी तरह के जिहाद या लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं करेगी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला उस समय सामने आया था कि जब एक पीड़िता ने बागसेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि फरहान ने उसे अपने दोस्तों से मिलने के लिए मजबूर किया, जिन्होंने उसका यौन शोषण किया था। पुलिस के अनुसार, फरहान कॉलेज का पूर्व छात्र है और उसने दो साल पहले अपनी पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी। फिर रेप किया, उसका वीडियो बनाया और पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फरहान के दो दोस्तों, साहिल और साद ने भी इसी तरह अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसाया था।

ये खबर भी पढ़िए... दोस्ती : दिग्विजय सिंह और नरेंद्र तोमर की गैर-राजनीतिक चर्चा, खूब मारे गप्पे, पुरानी यादें हुईं ताजा

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम हमलाः सीएम उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में मांगी माफी, कहा- "पर्यटकों की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी थी"

जिहाद बर्दाश्त नहीं: सीएम मोहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार राज्य की धरती पर 'जिहाद या लव जिहाद' बर्दाश्त होगा और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। CM ने कहा कि जो भी इस तरह के कृत्यों में शामिल पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह राज्य के अंदर हो या राज्य से बाहर भाग गया हो।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में मध्यभारत गन हाऊस के काशिम ने लगाई थी भड़काऊ पोस्ट, जेल भेजा

ये खबर भी पढ़िए... नेहा सिंह राठौर की पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर गुस्सा, एफआईआर दर्ज

मामले की जांच के लिए SIT गठित

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदू
  • लड़की
  • जिहाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा