पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा के करीबी के ठिकानों पर IT का छापा, संपत्ति के दस्तावेज बरामद

Vikram Jain | Updated:
Share
bhopal income tax raid on saurabh agrawal tax evasion
bhopal income tax raid on saurabh agrawal tax evasion

भोपाल में आयकर विभाग ने पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा के करीबी सौरभ अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा है। जांच में करोड़ों की टैक्स चोरी और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। मामले में जांच चल रही है।

भोपाल में आयकर विभाग ने पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा के करीबी सौरभ अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा है। जांच में करोड़ों की टैक्स चोरी और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। सौरभ अग्रवाल का कई बड़े आईएएस और आईपीएस अफसरों से गठजोड़ सामने आया है। उनके गोल्डन सिटी निवास और चूनाभट्टी स्थित अल्फा कम्युनिकेशन व परफेक्ट सॉल्यूशंस पर जांच जारी है। आयकर विभाग को संदेह है कि यह आय से अधिक संपत्ति का मामला हो सकता है।

सौरभ अग्रवाल के ठिकानों पर IT की रेड

भोपाल में आयकर विभाग ने सोमवार को पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा के करीबी व्यवसायी सौरभ अग्रवाल के कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। आयकर अधिकारियों को शक है कि सौरभ अग्रवाल ने बड़े स्तर पर कर चोरी की है। उनके गोल्डन सिटी स्थित निवास, चूनाभट्टी के कार्यालय और अन्य प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। इस दौरान कई अहम दस्तावेज, नकदी और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें..

भोपाल में 6 करोड़ की सरकारी बिल्डिंग क्रैक, कांग्रेस की शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित

टैक्स चोरी की जांच जारी

सौरभ अग्रवाल के यहां आयकर विभाग के अफसरों की टीम ने दबिश दी है। सौरभ के चूनाभट्टी इलाके में अल्फा परफेक्ट सॉल्यूशन और अन्य ठिकानों पर जांच में करोड़ों रुपए की कर चोरी की संभावना जताई जा रही है। जांच टीम सौरभ के कर्मचारियों से भी दस्तावेजों की पड़ताल के लिए पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें..

MP के इस गांव में बढ़ रही कुंवारों की संख्या, जानें चौंकाने वाली वजह

दस्तावेजों की जांच कर रहे अधिकारी

आयकर विभाग की जांच में करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियों और हेर-फेर की गई रकम का पता चला है। अधिकारियों को अल्फा कम्युनिकेशन और परफेक्ट सॉल्यूशंस के नाम से कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं। जांच में करोड़ों रुपए की कर चोरी की संभावना जताई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि सौरभ अग्रवाल कई बड़े अधिकारियों की अघोषित आय का उपयोग अपने व्यवसाय में कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें..

इंदौर के 9 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों पर लगी हर काम में देरी पर 250 रुपए की पेनाल्टी

अफसरों और नेताओं से मजबूत कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ अग्रवाल के कई बड़े नेताओं और अफसरों से करीबी संबंध हैं। आयकर विभाग को ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो बताते हैं कि वह इन अधिकारियों के लिए वित्तीय हेराफेरी में शामिल था। जांच टीम अभी इन दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें..

MP के इस जिले में मिले अजीबोगरीब पत्थर, चुंबक चिपकने से मचा हड़कंप, गहराया रहस्य

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • आयकर विभाग
  • कई ठिकानों पर IT का छापा
  • टैक्स चोरी
  • आईएएस वीरा राणा
  • कारोबारी सौरभ अग्रवाल
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर

By Umeshwari Baghel

चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा