MP के इस जिले में मिले अजीबोगरीब पत्थर, चुंबक चिपकने से मचा हड़कंप, गहराया रहस्य
Vikram Jain | Mar 10, 2025, 22:22 IST
khandwa magnetic stones discovery kukdhal forest
मध्य प्रदेश के खंडवा में रहस्यमयी पत्थर पाए गए हैं, जिनमें चुंबक आसानी से चिपक रही है। ये पत्थर जंगल और बैकवाटर क्षेत्र से निकले हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इस इलाके में लौह तत्व या अन्य धातुओं का बड़ा भंडार हो सकता है।
मध्य प्रदेश के खंडवा में रहस्यमयी पत्थर पाए जाने से हड़कंप मच गया है। यहां कुकढाल क्षेत्र के जंगल और बैकवाटर क्षेत्र में अजीबोगरीब किस्म के पत्थर मिले हैं। इन पत्थरों में चुंबक आसानी से चिपक रही है, कुकढाल में लोहे जैसे पत्थर मिलने के बाद वैज्ञानिकों और प्रशासन की दिलचस्पी बढ़ गई है। पत्थर से चुंबक चिपकने से जिले में खनिज भंडार की उम्मीदें बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने खनिज विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। अब इन्हें वैज्ञानिक परीक्षण के लिए जबलपुर की लैब भेजा गया है।
खंडवा के कुकढाल जंगल और बैकवाटर क्षेत्र में कुछ अनोखे पत्थर मिले हैं, जिनमें चुंबक आसानी से चिपक रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ये पत्थर पानी की लहरों से टकराने के बाद बाहर निकले। जब ग्रामीणों ने इन पत्थरों को देखा, तो पाया कि ये आयरन जैसी धातु से बने हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुकढाल के ग्रामीणों ने खनिज विभाग और प्रशासन को सूचना दी। गांव के लोग सोमवार (10 मार्च) को इन पत्थरों को लेकर कलेक्टर कार्यालय और खनिज विभाग पहुंचे। कलेक्टर ने तुरंत खनिज विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने बताया कि इन पत्थरों को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए जबलपुर लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
बैतूल में 110 करोड़ की सरकारी जमीन लीज मामले में 151 परिवारों को हाईकोर्ट से राहत
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ये पत्थर पानी की लहरों से निकलकर सतह पर आए हैं और इनमें चुंबक चिपकने की विशेषता है। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि इस इलाके में लौह, तांबा या अन्य बहुमूल्य धातुओं का भंडार हो सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि इन पत्थरों को प्रशासन तक पहुंचाया, जिसके बाद खनिज विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। वैज्ञानिक परीक्षण के लिए इन्हें जबलपुर की लैब भेजा गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज
अगर जांच में पुष्टि होती है कि ये पत्थर लौह, तांबा या अन्य धातुओं से बने हैं, तो यह इलाका आर्थिक और औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण बन सकता है। इससे पहले भी बड़वानी और आसपास के इलाकों में खनिज संपदा के संकेत मिले थे, और अब कुकढाल क्षेत्र भी इसी सूची में शामिल हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें...
यात्रियों के लिए गुड न्यूज, MP से होकर गुजरेगी यह होली स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
कुकढाल जंगल में मिले अनोखे पत्थर
ये खबर भी पढ़ें...
MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
ये खबर भी पढ़ें...
बैतूल में 110 करोड़ की सरकारी जमीन लीज मामले में 151 परिवारों को हाईकोर्ट से राहत
पानी की लहरों से निकले अनोखे पत्थर
ये खबर भी पढ़ें...
माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज
क्या मिलेगा नया खनिज भंडार?
ये खबर भी पढ़ें...
यात्रियों के लिए गुड न्यूज, MP से होकर गुजरेगी यह होली स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
लौह तत्व की संभावनाएं क्यों बढ़ीं?
- पत्थरों में चुंबकीय गुण पाए गए हैं।
- पानी की लहरों से टकराने के बाद भूमि से बाहर आए।
- लोहे जैसी धातु का रंग और बनावट देखी गई।
- प्रशासन ने खनिज विभाग को सक्रिय किया।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari