MP के इस गांव में बढ़ रही कुंवारों की संख्या, जानें चौंकाने वाली वजह
Vikram Jain | Mar 10, 2025, 22:52 IST
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश के सिवनी के एक गांव में कुंवारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां युवाओं की शादियां नहीं हो पा रही हैं। लड़की वाले इस गांव में रिश्ता करने के लिए तैयार नहीं है। जानें आखिर क्यों इस गांव के लड़कों की नहीं हो पा रही शादी....
आज के डिजिटल युग में मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के नयागांव के लोग अभी भी मोबाइल नेटवर्क की सुविधा से वंचित हैं। इस गांव में कोई भी मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता, जिससे युवाओं की शादी में मुश्किलें आ रही हैं। पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित यह गांव में किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं मिलता है। गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं होना अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। अब बिना नेटवर्क वाले इलाके में लड़कियों के माता-पिता बेटी की शादी करने से बच रहे हैं। जिससे गांव में कुंवारों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
सिवनी के नयागांव में युवाओं के लिए शादी करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसकी वजह गांव में मोबाइल नेटवर्क की भारी कमी है। यहां किसी भी मोबाइल कंपनी का सिग्नल नहीं मिलता, जिससे बाहरी परिवार अपनी बेटियों की शादी इस गांव में करने से हिचकते हैं। इसके अलावा, इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी लोगों को 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। प्रशासन इस समस्या को हल करने की कोशिश कर रहा है और BSNL ने मोबाइल टावर लगाने की अनुमति मांगी है।
ये खबर भी पढ़ें... MP के इस जिले में मिले अजीबोगरीब पत्थर, चुंबक चिपकने से मचा हड़कंप, गहराया रहस्य
गांव में नेटवर्क नहीं होने के कारण लड़की वाले यहां रिश्ता करने से बच रहे हैं। उनका मानना है कि शादी के बाद बेटी और बेटी के परिवार से कैसे संपर्क करेंगे। गांव की एक महिला ने बताया कि उनके 29 वर्षीय बेटे की शादी कई जगह तय होने वाली थी, लेकिन मोबाइल नेटवर्क की कमी के चलते रिश्ते टूट गए। महिला ने बताया कि लड़की वालों का कहना है कि बिना मोबाइल नेटवर्क वाले इस गांव में उनकी बेटी अपने पति से संपर्क कैसे करेगी। लोगों का साफ तौर पर कहना है कि नेटवर्क नहीं तो दुल्हन नहीं मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें... माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज
ग्रामीणों के अनुसार गांव में नेटवर्क की परेशानी के कारण लड़कियां रिश्ता करने से कतरा रही हैं, जिसके कारण युवाओं की शादियां नहीं हो पा रही हैं। यहां कुंवारों की संख्या बढ़ रही है। गांव में मोबाइल नेटवर्क न होने से लोगों को 3 किलोमीटर दूर जाकर कॉल करनी पड़ती है। यह सिर्फ शादी ही नहीं, बल्कि आपातकालीन सेवाओं के लिए भी एक बड़ी समस्या बन चुका है। अगर गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो या किसी बीमार व्यक्ति के लिए एंबुलेंस बुलानी हो, तो पहले 3 किलोमीटर चलकर कॉल करनी पड़ती है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू
पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने कहा कि नयागांव के लोग अब भी बुनियादी संचार सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि BSNL ने इस क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की अनुमति मांगी है। अगर अनुमति मिल जाती है, तो यहां नेटवर्क की समस्या हल हो जाएगी और गांव के युवाओं की शादी में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं समेत अन्य सुविधाएं भी बेहतर होगी।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को इस समस्या का जल्द से जल्द हल निकालना चाहिए ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ सकें। मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होने से न केवल शादी की समस्या सुलझेगी, बल्कि सरकारी कामों और आपातकालीन सेवाओं में भी मदद मिलेंगी।
ये खबर भी पढ़ें... MP में अचानक रोक दी गई 600 जोड़ों की शादी, सरकारी आदेश ने तोड़ दिए सपने
नेटवर्क नहीं होने से बढ़ रही कुंवारों की संख्या
ये खबर भी पढ़ें... MP के इस जिले में मिले अजीबोगरीब पत्थर, चुंबक चिपकने से मचा हड़कंप, गहराया रहस्य
नेटवर्क ने किया परेशान, लड़कियों के परिवारों की चिंता
ये खबर भी पढ़ें... माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज
3 किलोमीटर दूर जाकर करनी पड़ती है कॉल
ये खबर भी पढ़ें... MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू
टावर लगाने के लिए बीएसएनएल ने मांगी अनुमति
प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
ये खबर भी पढ़ें... MP में अचानक रोक दी गई 600 जोड़ों की शादी, सरकारी आदेश ने तोड़ दिए सपने
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
By Umeshwari Baghel
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
By Harrison Masih
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
By Jageshwar Prasad
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर
By Harrison Masih