भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन पर सीएम की अधिकारियों के साथ बैठक, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Rohit Sahu | May 18, 2025, 08:18 IST
Share
metro politan mp bhopal indore
metro politan mp bhopal indore

भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन रीजन बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए प्रस्ताव एमपी की अगली कैबिनेट में आ जाएगाा। वहीं जून में डीपीआर भी तैयार कर लिया जाएगा।

इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित करने की योजना पर सरकार तेजी से काम करना चाहती है। इसके लिए एक्ट का प्रस्ताव अगली कैबिनेट में आ जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में अधिकारियों ने इस महत्वाकांक्षी योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं डीपीआर जून में और बिल भी अगले मानसून सत्र में आ जाएगा।

एक्ट को कैबिनेट की मंजूरी के बाद,मानसून सत्र में बिल

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 का प्रस्ताव 20 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद यह बिल जुलाई में संभावित मानसून सत्र में विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।

जून में निकलेगा डीपीआर के लिए टेंडर

इस परियोजना की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के लिए 2 जून को टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके लिए 18 विभिन्न विभागों से जरूरी डेटा मांगा गया है। योजना के तहत इंजीनियरिंग, लागत आकलन और कार्ययोजना पर आधारित विस्तृत डीपीआर तैयार हो जाएगा।

दोनों शहरों के लिए निर्धारित हुआ भौगोलिक क्षेत्र

भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन: कुल क्षेत्रफल 9600 वर्ग किमी और इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन: कुल क्षेत्रफल 9336 वर्ग किमी क्षेत्र तय किया गया है। इंदौर के मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में उज्जैन, देवास और धार जैसे शहर भी शामिल होंगे, जबकि भोपाल क्षेत्र में विदिशा, रायसेन, सीहोर और राजगढ़ जैसे जिले जोड़े जाएंगे।

क्यों पड़ी जरूरत

अधिकारियों ने बताया कि इस एक्ट की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से फैलाव होता है। इससे विकास के लिए भूमि उपयोग की जा सकती है। आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों और नगरों में एकीकृत विकास हो पाएगा। पानी, सीवेज, यातायात, पर्यटन जैसे बुनियादी क्षेत्रों में व्यापक सुधार हो सकेगा। इस तरह रोजगार, सेवा और आर्थिक विकास पर होगा सबसे ज्यादा फोकस किया जा सकेगा।

सीएम ने कहा हॉस्पिटेलिटी और रोजगार पर ध्यान दें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना इस तरह बने कि रोजगार के अधिक अवसर उत्पन्न हों। उन्होंने कहा कि ऐसे इकनॉमिक कॉरिडोर बनें, जो रोजगार व व्यापार की संभावनाओं को बढ़ाएं। हॉस्पिटेलिटी, सेवा क्षेत्र, हॉस्पिटल, होटल आदि पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। सीएम ने यह भी निर्देश दिए कि योजना में शामिल शहरों की प्राकृतिक सुंदरता, कृषि भूमि और वन क्षेत्रों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें...पुलिस और डॉक्टरों को बड़ी राहत, मोहन सरकार ने छुट्टियों पर लगी रोक हटाई

मेट्रोपॉलिटन कमेटी का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे

इस योजना के लिए गठित होने वाली उच्चस्तरीय कमेटी के चेयरमैन स्वयं मुख्यमंत्री होंगे। नगरीय विकास मंत्री उपाध्यक्ष की भूमिका में होंगे। इसमें सीएस, सेक्रेटरी रैंक के अफसर, मेट्रो एमडी, रेलवे जीएम, निगम कमिश्नर समेत संबंधित निकायों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें...एमपी के शिक्षा विभाग में तबादलों पर बड़ा अपडेट, आवेदन की डेट बढ़ी, 25 मई से शुरू होंगे तबादले

दो मेट्रोपॉलिटन रीजन के साथ,13वां राज्य बनेगा मध्यप्रदेश

अब तक देश के 12 राज्यों में मेट्रोपॉलिटन रीजन मॉडल लागू है, जैसे मुंबई, पुणे, दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु। मध्यप्रदेश देश का 13वां राज्य बनेगा जहां इंदौर और भोपाल दो अलग-अलग मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें....इंदौर मेट्रो के कर्मचारी बोले- पाकिस्तान जिंदाबाद, एक रात में पूरा भारत साफ

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


सीएम मोहन यादव | इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी | मेट्रोपोलिटिन सिटी | MP News | Bhopal | Indore

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • Indore
  • Bhopal
  • इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी
  • कैबिनेट बैठक
  • मेट्रोपोलिटिन सिटी
  • इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा