भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में बनेगा 250 किमी लंबा पर्यटन कॉरिडोर, मिलेंगी ये सुविधाएं
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 22, 2025, 15:05 IST
MP to have २५० KM Tourism corridor
मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पर्यटन स्थलों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन रीजन (Metropolitan Region) के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना का उद्देश्य केवल शहरी विकास नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ना और उन्हें एक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करना है। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत इंदौर में काम शुरू हो चुका है, जबकि भोपाल में भी जल्द ही ज़मीनी कार्य शुरू होगा। इन दोनों शहरों के आसपास स्थित ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।
भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत सांची, कंकाली माता मंदिर, भोजपुर मंदिर, आशापुरी, भीम बेटका और देलावाड़ी घाटी जैसे प्रमुख स्थलों को एक 250 किमी लंबे पर्यटन रूट (Tourism Route) से जोड़ा जाएगा।
सांची से बैरसिया के तरावली वाला माता मंदिर और चिड़ीखो (Chidikho) तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा, जिससे पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।
ये भी पढ़ें:
शहरी विकास: भोपाल-इंदौर की मेट्रोपोलिटन अथॉरिटी होगी साकार
प्रदेश सरकार ने भोपाल मेट्रोपॉलिटन के भीतर आने वाले सभी धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें शामिल हैं:
इंदौर में शुरू, भोपाल में जल्द शुरू होगा काम
250 किमी लंबा सर्किट जोड़ेगा पर्यटन स्थलों को
सांची से बैरसिया के तरावली वाला माता मंदिर और चिड़ीखो (Chidikho) तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा, जिससे पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।
ये भी पढ़ें:
शहरी विकास: भोपाल-इंदौर की मेट्रोपोलिटन अथॉरिटी होगी साकार
आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी
- हर प्रमुख स्थल पर शौचालय, रेस्ट रूम और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
- पर्यटकों के ठहरने, ट्रैकिंग और स्थानीय अनुभवों के लिए हेरिटेज जोन और कैम्पिंग स्पॉट बनाए जाएंगे।
- सड़कों का चौड़ीकरण और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी।
- चिड़ीखो और खरबई को संरक्षित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा
भोपाल के सभी ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों की बनेगी सूची
- सांची स्तूप (Sanchi Stupa)
- भोजपुर मंदिर (Bhojpur Temple)
- भीम बेटका गुफाएं (Bhimbetka Caves)
- रायसेन का किला (Raisen Fort)
- आशापुरी मंदिर समूह (Ashapuri Temples)
- राजगढ़ के जंगल और चिड़ीखो घाटी (Chidikho Valley)
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari