राजेश शर्मा के एक शौक से उलझे बेनामी प्रापर्टी वाले अफसर

Sourabh Bhatnagar | Jan 03, 2025, 13:22 IST
Share
Bhopal IT Raid Rajesh Sharma property
Bhopal IT Raid Rajesh Sharma property

राजधानी भोपाल में जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में आयकर विभाग के लपेटे में आए त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के सर्वेसर्वा राजेश शर्मा और उनकी पत्नी राधिका शर्मा को बेनामी संपत्ति का नोटिस जारी किया गया है।

त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के सर्वेसर्वा राजेश शर्मा के एक शौक ने कई अफसरों की रात की नींद हराम कर दी है। राजेश के साथ मिलकर बेनामी संपत्तियां खरीदने वाले अफसरों की कुंडलियां आयकर विभाग तलाश रहा है। तार जोड़ रहा है। राजेश के पास से मिली डायरियों और अन्य कागजों से कई नामों की चर्चा पहले ही हो रही है। अब एक नया खुलासा हुआ है।

thesootr
thesootr

राजेश शर्मा की तस्वीर

इस शौक ने दिया अफसरों को झटका

Thesootr को मिली जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा को लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग रखने का शौक था। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को ये रिकॉर्डिंग हाथ लग चुकी हैं। ऐसे में अब आयकर के अफसर उन अधिकारियों के नाम तलाश रहे हैं, जो राजेश शर्मा के माध्यम से बेनामी संपत्तियां खरीद रहे थे। बता दें कि इस मामले मे पहले ही पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का नाम चर्चा में आ चुका है। बैंस के साथ राजेश शर्मा के तार जोड़े जा चुके हैं। इस मामले में सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट के मालिक कुणाल अग्रवाल का नाम भी जोड़ा जा चुका है।

राजेश शर्मा का 250 करोड़ की संपत्ति अटैच

राजधानी भोपाल में जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में आयकर विभाग के लपेटे में आए त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के सर्वेसर्वा राजेश शर्मा और उनकी पत्नी राधिका शर्मा को बेनामी संपत्ति का नोटिस जारी किया गया है। कुल 24 संपत्तियों को लेकर ये नोटिस जारी हुआ है। संपत्तियों की कुल कीमत गाइडलाइन के अनुसार लगभग 40 करोड़ रुपए है, लेकिन बाजार मूल्य 250 करोड़ रुपए आंका गया है। आपको बतो दें कि विभाग द्वारा बेनामी संपत्ति अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है। इन संपत्तियों की खरीद बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है, यानी अब राजेश शर्मा और उनकी पत्नी को इन संपत्तियों से जुड़ी जानकारी विभाग को देनी होगी, साथ ही आय का सोर्स भी बताना होगा। जानकारी न मिलने पर ये संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं।

महेंद्र गोयनका से देर रात तक IT ने की पूछताछ, राजेश शर्मा की प्रॉपर्टी अटैच

इन संपत्तियों को लेकर जारी हुआ नोटिस, देखें लिस्ट

राधिका शर्मा

  • 41-41 लाख के 3 प्लॉट (सेंट्रल प्रोजेक्ट, भोपाल)
  • 66 लाख 21 हजार का एक प्लॉट (सेंट्रल प्रोजेक्ट, भोपाल)
  • 45 लाख 10 हजार का एक प्लॉट (सेंट्रल प्रोजेक्ट, भोपाल)
  • हुजूर स्थित 14 लाख 94 हजार की भोपाल स्थित 2 संपत्तियां
  • 32 लाख 94 हजार की जमीन
  • 47 लाख 14 हजार हुजूर स्थित जमीन
  • 29 लाख 6 हजार बरखेड़ा स्थित जमीन
राजेश शर्मा के नाम पर

  • 49 लाख 50 हजार का भोपाल में एक बंगला
  • 3 अन्य संपत्तियां और हैं जिनकी कीमत नहीं बताई गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • आयकर विभाग
  • आयकर विभाग का छापा
  • राजेश शर्मा
  • त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी
  • बिल्डर राजेश शर्मा
  • bhopal it raid news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा