कट्टे की नोक पर लूट : भोपाल में ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी और कैश लेकर भाग गए बदमाश
Amresh Kushwaha | Aug 14, 2024, 11:13 IST
एसएस ज्वेलर्स
भोपाल में दो बदमाशों ने हेलमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। साथ ही लूटे गए माल की कीमत का आंकलन किया जा रहा है।
भोपाल में दो बदमाशों ने हेलमेट पहनकर एक ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की। उन्होंने दुकानदार को कट्टा दिखाकर डराया और सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ली। घटना बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, दे दी ये नसीहत
पुलिस के अनुसार, रचना नगर निवासी मनोज चौहान की कृष्णा आर्केड में एसएस ज्वेलर्स ( SS Jewellers )नाम की दुकान है। रात करीब 10 बजे जब वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तब दो बदमाश हेलमेट पहनकर बाइक से आए और दुकान में घुस गए। उन्होंने मनोज के सीने पर कट्टा रखकर नकदी मांगी। फिर दुकान से जेवर, चांदी की राखियां और तिजोरी से नकदी लेकर फरार हो गए।
ये खबर भी पढ़िए...अयोध्या में राम पथ और भक्ति पथ से लाखों की लाइटें चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि बदमाश भागते समय मनोज पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनोज के बयान लिए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई और लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है और लूटे गए माल की कीमत का आंकलन किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, दे दी ये नसीहत
जानें क्या है मामला...
भोपाल के एसएस ज्वेलरी शॉप में लूट।
➡️दो बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के गहने और कैश लूट लिया।
➡️हेलमेट पहने बदमाशों ने दुकानदार को कट्टा दिखाकर डराया।
➡️वारदात बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 की बजे की है।
➡️पुलिस CCTV फुटेज और बयानों के आधार पर लुटेरों… pic.twitter.com/MNO4dz6QaV
— TheSootr (@TheSootr) August 14, 2024
पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari