भोपाल में ट्रैफिक पुलिस और रेलकर्मियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

Aman Vaishnav | Mar 16, 2026, 11:52 IST
Share
bhopal kolar traffic police railway employees fight
bhopal kolar traffic police railway employees fight

भोपाल के कोलार रोड पर रविवार शाम पुलिस और रेलकर्मियों में विवाद हो गया था। बस रोकने का मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया था। इसके कारण काफी देर तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा था। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

राजधानी भोपाल का व्यस्त कोलार इलाका रविवार शाम जंग का मैदान बन गया था। पिकनिक मनाकर लौट रहे रेलकर्मियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच ऐसी भिड़ंत हुई कि ट्राफिक जाम लग गया था।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कुछ रेलकर्मियों और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच मारपीट शुरु हो गई। बात सिर्फ एक बस को रोकने से शुरू हुई थी, लेकिन खत्म थप्पड़-घूंसे पर हुई।

c052a655-191
c052a655-191

पिकनिक मनाकर लौट रहे थे रेलवे कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 6:30 बजे डीमार्ट के सामने ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगी थी। यहां ट्रैफिक आरक्षक सरजीत यादव वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

उसी दौरान कठौतिया जंगल से पिकनिक मनाकर लौट रही रेलवे कर्मचारियों से भरी एक बस वहां से गुजर रही थी।

आरक्षक ने देखा कि बस की नंबर प्लेट के ऊपर एक बैनर लगा हुआ है। इससे वाहन का नंबर साफ दिखाई नहीं दे रहा था। नियमों का उल्लंघन देखते हुए सरजीत यादव ने बस को रोक लिया था।

40c2dcfa-806
40c2dcfa-806

इस वजह से शुरु हुई थी बहस

बस रुकते ही उसमें सवार कुछ लोग नीचे उतर आए और बस रोकने की वजह पूछने लगे। उन्होंने खुद को रेलवे कर्मचारी बताया। आरक्षक ने उन्हें बताया कि शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर भी प्रतिबंध रहता है। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और बस में सवार लोगों के बीच बहस शुरू हो गई थी।

बताया जा रहा है कि बहस के दौरान कुछ रेलकर्मी अपशब्द कहने लगे थे। जब आरक्षक ने इसका विरोध किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी थी। आरोप है कि झूमाझटकी के दौरान उन्हें सड़क पर गिरा दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान आरक्षक की वर्दी फाड़ने का मामला भी सामने आया है।

पिकनिक मनाकर लौटे रेलकर्मियों का उत्पात, चेकिंग के दौरान सिपाही की फाड़ी  वर्दी, लात-जूतों से किया लहूलुहान
पिकनिक मनाकर लौटे रेलकर्मियों का उत्पात, चेकिंग के दौरान सिपाही की फाड़ी वर्दी, लात-जूतों से किया लहूलुहान

पुलिसकर्मियों ने रेलकर्मियों को मारे थप्पड़

आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने भी दो रेलकर्मियों को थप्पड़-घूंसे मारे थे। साथ ही कॉलर पकड़कर सड़क से खींचते हुए ले गए थे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा था।

हंगामे के कारण करीब आधे घंटे तक कोलार रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। इस दौरान मारपीट और झूमाझटकी के वीडियो भी सामने आए हैं।

ट्रैफिक एसआई और डायल-112 मौके पर पहुंची

मामला बढ़ता देख पास में मौजूद ट्रैफिक के एसआई मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद डायल-112 की टीम भी वहां पहुंची और दो रेलकर्मियों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई।

कोलार पुलिस के मुताबिक इस मामले में रेलवे की महिलाकर्मचारियों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।

a75ed4af-464
a75ed4af-464

रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि जब बस रोकी गई तो आरक्षक ने उनके साथ ठीक से बात नहीं की और अभद्रता की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और मामला विवाद तक पहुंच गया। वहीं आरक्षक का कहना है कि बस रोके जाने से रेलकर्मी ही नाराज थे। इसी दौरान उन्होंने ही पहले धक्का-मुक्की शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए..

पत्नी को एक थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं, गुजरात HC का बड़ा फैसला

गौतस्करों और गौरक्षकों के बीच खूनी मुठभेड़, भारी पथराव में मारा गया एक युवक

गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड के दिल में मारा चाकू, मौत

मध्यप्रदेश न्यूज : आरकेडीएफ कॉलेज भोपाल पर एक करोड़ का जुर्माना, एनएमसी का एक्शन

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • राजधानी भोपाल
  • मारपीट
  • पुलिसकर्मी
  • कोलार
  • ट्रैफिक पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा