हिंगोरानी के घर से मिली 90 करोड़ की प्रॉपर्टी, लगी नोट गिनने की मशीनें
Madhav Singh | Oct 17, 2024, 13:00 IST
junior auditor bhopal
भोपाल में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की टीम ने ऑडिटर के घर समेत 6 ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में टीम को सोने, चांदी के जेवरात, लाखों रुपए के कैश, प्रॉपर्टी के कागज और कई लग्जरी गाड़ियां मिली हैं।
तकनीकी शिक्षा संचालनालय में पदस्थ जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। हिंगोरानी को 90 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति का मालिक बताया जा रहा है। लोकायुक्त की 6 टीमों ने बुधवार सुबह 5 बजे हिंगोरानी के बैरागढ़ स्थित आवास समेत 6 ठिकानों पर सर्चिंग की। देर रात करीब 12 बजे तक चली इस कार्रवाई में एक-एक किलो से ज्यादा सोने-चांदी के हीरे-जेवरात, लाखों रुपए कैश, प्रॉपर्टी के कागजात और कई लग्जरी वाहन मिले हैं। टीम को नोट गिनने के लिए मशीन बुलानी पड़ी।
लोकायुक्त की टीम को सर्चिंग के समय बड़ी मात्रा में क्रय-विक्रय पत्र और साइन किए हुए ब्लैंक चेक भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रमेश हिंगोरानी रियल स्टेट और ब्याज के कारोबार से भी जुड़ा है। पत्नी और तीन बेटे योगेश, नीलेश और मोहित के नाम संपत्ति के दस्तावेज भी लोकायुक्त टीम को मिले हैं।
इस मामले में एसपी दुर्गेश राठौर ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी के बाद केस दर्ज किया गया था। इसके बाद हिंगोरानी के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बेटे नीलेश के स्कूल में देशी पिस्टल मिली है।
INCOME TAX RAID : रतलाम के हवाला किंग कहे जाने वाले मनीष पटवा के घर IT की दबिश
लोकायुक्त की टीम ने हिंगोरानी के बैरागढ़ बंगले के अलावा गांधीनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल, प्रेरणा किरण स्कूल और मैरिज गार्डन में भी दबिश दी। बुधवार देर रात तक चली कार्रवाई में करीब 90 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इसमें सोने और चांदी के 70 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी के साथ 12 लाख से ज्यादा की भारतीय और फॉरेन करेंसी मिली है।
ये भी पढ़ें...एमडी ड्रग्स मामला : अमित चतुर्वेदी की गोदाम पर छापा, केमिकल जब्त किया
हिंगोरानी के बेटे नीलेश के प्रेरणा किरण स्कूल में सर्चिंग के समय टीम को एक अवैध पिस्टल मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गांधी नगर पुलिस ने हिंगोरानी के बेटे नीलेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट में fir दर्ज कर ली है। रमेश हिंगोरानी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भी पढ़ें...CGPSC भर्ती धांधली में कार्रवाई, 18 अभ्यर्थियों के घर CBI ने मारा छापा
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि अब तो junior auditor बनना ही अच्छा है। अब पता चला कि एक पिस्टल भी मिली है। एक किलो सोना, एक किलो चांदी, मशीन से गिने नोट: भोपाल में जूनियर ऑडिटर के रियल स्टेट और ब्याज के धंधे से भी जुड़े तार।
![राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 'X' पर यह मैसेज पोस्ट किया।]()
लोकायुक्त की टीम को हिंगोरानी की भोपाल शहर के अलग-अलग इलाकों में दस से ज्यादा दुकानें होने की भी जानकारी मिली है। बताया गया कि 6 दुकानें तो केवल बैरागढ़ में हैं। वहीं टीम को हिंगोरानी के घर से स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा परिवार के 10 से अधिक बैंक खातों की जानकारी भी मिली है और बैंक लॉकर के दस्तावेज भी घर से प्राप्त किए गए हैं।
साइन किए हुए ब्लैंक चैक भी बरामद
क्या कहा एसपी ने?
INCOME TAX RAID : रतलाम के हवाला किंग कहे जाने वाले मनीष पटवा के घर IT की दबिश
90 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज
ये भी पढ़ें...एमडी ड्रग्स मामला : अमित चतुर्वेदी की गोदाम पर छापा, केमिकल जब्त किया
बेटे के स्कूल में मिली अवैध पिस्टल
भी पढ़ें...CGPSC भर्ती धांधली में कार्रवाई, 18 अभ्यर्थियों के घर CBI ने मारा छापा
मामले में पूर्व सीएम का ट्वीट
राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 'X' पर यह मैसेज पोस्ट किया।
10 से अधिक खाते, बैंक लॉकर के दस्तावेज मिले
hesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari