भोपाल मेट्रो का 90 किमी/घंटा से होगा ट्रायल, सितंबर तक हो सकती है शुरू
Sandeep Kumar | May 19, 2025, 17:08 IST
bhopal-metro-trial-run-final
भोपाल मेट्रो रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। राजधानी के पांच प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम तेजी से जारी है। इन स्टेशनों पर फॉल सीलिंग, लाइटिंग, टाइल्स और अन्य सजावटी कार्य पूरे किए जा रहे हैं।
MP NEWS: भोपाल मेट्रो रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसका पहला फेज सुभाष नगर से एम्स तक 7 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें 8 स्टेशन होंगे। स्टेशनों पर फिनिशिंग कार्य जैसे फॉल सीलिंग, लाइटिंग, टाइल्स और एस्केलेटर का काम लगभग पूरा हो चुका है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए 700 मीटर लंबा स्काईवॉक तैयार किया जा रहा है।
मेट्रो का पहला चरण सुभाष नगर से एम्स तक कुल 7 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस मार्ग में आठ स्टेशन होंगे जो शहर के व्यस्ततम इलाकों को आपस में जोड़ेंगे। इस फेज का सबसे प्रमुख विशेषता रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जुड़ा स्काईवॉक होगा, जिसकी लंबाई 700 मीटर होगी और यह सीधे रेलवे स्टेशन के कॉनकोर्स से मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा।
ये खबर भी पढ़िए... अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीएम 22 मई को 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन
भोपाल मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा। इस ट्रायल का पूरा तकनीकी परीक्षण और निगरानी RDSO द्वारा की जाएगी, जो ट्रेन की ब्रेकिंग क्षमता, स्थिरता और तकनीकी सुरक्षा का मूल्यांकन करेगा। आरडीएसओ की टीम के इसी माह के अंत तक भोपाल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद रेलवे सेफ्टी कमिश्नर व्यापक निरीक्षण करेगा और फिर मेट्रो सेवा के संचालन को हरी झंडी दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए... किस अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे सलमान खान, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग
अब तक भोपाल में कुल 7 Metro ट्रेनें पहुंच चुकी हैं और कुल 27 ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव है। प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे, जो मिलकर लगभग 900 यात्रियों को एक साथ ले जा सकेंगी। इन ट्रेनों में 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये खबर भी पढ़िए... भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बड़ी खबर, अब कभी नहीं होगा क्रिकेट मैच!
ये खबर भी पढ़िए... जल्द शुरू होगा IIMC में मास कम्युनिकेशन PhD कोर्स, एडमिशन प्रोसेस जल्द होगी जारी
यदि सभी तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा अनुमोदन समय पर पूर्ण हो जाते हैं, तो अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत तक मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है। राज्य सरकार अंतिम निर्णय परीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लेगी। इससे पहले इंदौर मेट्रो का परीक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और वहां भी जल्द कमर्शियल संचालन आरंभ होगा।
Bhopal Metro मध्य प्रदेश
पहले फेज में 7 किमी का एलिवेटेड रूट
ये खबर भी पढ़िए... अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीएम 22 मई को 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन
आरडीएसओ की निगरानी में होगा ट्रायल रन
ये खबर भी पढ़िए... किस अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे सलमान खान, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग
900 यात्रियों की क्षमता वाली ट्रेनें
ये खबर भी पढ़िए... भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बड़ी खबर, अब कभी नहीं होगा क्रिकेट मैच!
ये खबर भी पढ़िए... जल्द शुरू होगा IIMC में मास कम्युनिकेशन PhD कोर्स, एडमिशन प्रोसेस जल्द होगी जारी
सितंबर तक कमर्शियल संचालन की उम्मीद
Bhopal Metro मध्य प्रदेश
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
By Ramanand Tiwari
चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी
By VINAY VERMA
RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही
By Sanjay Gupta
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
By Raghvendra Singh Rathore
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?
By VINAY VERMA
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
By VINAY VERMA